• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में अच्छे कार्य के लिए हुई मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना : शिवराज

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड काल में मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा किए गए कार्य की राष्ट्र स्तर पर प्रशंसा हुई है। इसके लिए हमारा पुलिस महकमा बधाई का पात्र है।

श्री चौहान ने आज निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत दिनों ली गई देश के समस्त डी.जी. एवं आई.जी. कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, एडीजी सतर्कता मकरंद देउस्कर आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश की पुलिस कार्यप्रणाली को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाना है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए ‘क्राइम एनालिसिस’ और अपराधों के ‘हॉट स्पॉट’ छांटने में आई.टी. का पूरा उपयोग किया जाना चाहिए। सी.सी.टी.वी. नैटवर्क को और उन्नत किया जाए। पी.एच.क्यू. में चीफ टैक्निकल ऑफीसर भी नियुक्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध के मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाना चाहिए। इसके लिए सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल एवं किशोर न्यायालयों को ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बनाया जाए।

यूपी में नवाचार के लिये प्रधानाध्यापकों को किया जायेगा प्रशिक्षित : सतीश चन्द्र द्विवेदी

श्री चौहान ने कहा कि नक्सलवाद को रोकने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। आंध्रप्रदेश, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ राज्यों की तरह मध्यप्रदेश की नक्सली आत्मसमर्पण योजना को बेहतर बनाएं। नक्सली क्षेत्रों में ‘कम्यूनिटी रेडियो’ प्रारंभ करें, जो वहीं की भाषा में लोगों को जानकारी दे। उन्होंने निर्देश दिए कि भगोड़ों केविरूद्ध मिशन मोड में कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे वे समाज में यहां-वहां न घूम सकें। गंभीर अपराधों (7 वर्ष से ऊपर सजा वाले) में एफ.एस.एल. विजिट अनिवार्य हो। जेलों के सुधार के संबंध में भी कार्य किया जाए। पुलिस अपना ‘विजन 2030’ तैयार करे। आंध्रप्रदेश की तर्ज पर ‘इंटीग्रेटेड क्राइम मैनेजमेंट व्हीकल’ तैयार की जा सकती है।

इस बैठक से पूर्व श्री चौहान ने ‘नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनीवर्सिटी’ से संबद्धता संबंधी बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की दक्षता, ज्ञान, अत्याधुनिक प्रणाली का उपयोग आदि के लिए इस विश्वविद्यालय की पूरी सेवाएं ली जाएं। प्रदेश में ‘नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी’ का कैंपस खोला जा सकता है। इस संबंध में 01 सप्ताह में जानकारी दी जाए।

Tags: mp newsNational newsshivraj singh chauhan
Previous Post

IFFCO प्लांट में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस लीक होने से 2 अधिकारियों की मौत

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

OP Choudhary inaugurates 'Kabir Kutir' community hall.
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण

30/07/2026
CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.
Main Slider

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Next Post
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

corona in world

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.62 करोड़ से अधिक, 16.84 लाख कालकवलित

20/12/2020
राहुल गांधी Rahul Gandhi

चीनी घुसपैठ पर राहुल गांधी ने पूछा-पीएम मोदी झूठ क्यों बोल रहे हैं?

06/08/2020

चारों ओर से घिरे IS सरगना ने खुद को बम से उड़ाया, बाइडेन ने लाइव देखा सेना का ऑपरेशन

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version