• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Police Encounter

अपराधी सनी पत्थरकट गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर अपराधी सनी पत्थरकट को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

घायलों में सब इंस्पेक्टर उमेश वर्मा और कान्सटेबल रणविजय सिंह शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरिहरगंज के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

IFFCO प्लांट में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस लीक होने से 2 अधिकारियों की मौत

अपराधी सनी पत्थरकट मूल रूप से जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धुसाह गांव का रहने वाला है। इसका पिता बैठोले भी देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी रह चुका है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया सनी पत्थरकट बस्ती जिले का 15 हजार का इनामिया गैंगस्टर अपराधी है। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। परशुरामपुर और हरैया थाना क्षेत्र में इसके खिलाफ चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास सहित आठ गंभीर मामले दर्ज हैं।

बलरामपुर के कोतवाली देहात थाने में भी सनी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यहां का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई एक बड़ी लूट के मामले में भी सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था इसके गैंग के 3 लोग पकड़े भी गए थे, जिनके पास से लूट के 6.5 लाख रुपए बरामद हुए थे। इस लूट के मामले में भी पुलिस सनी की तलाश कर रही थी। सनी पत्थरकट 2018 से वांछित चल रहा था। बस्ती जिले की पुलिस ने इस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इसके ऊपर हत्या के प्रयास सहित आठ गंभीर मामले दर्ज हैं।

कराची: कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, आठ की मौत

मुठभेड़ के दौरान घायल अपराधी के कब्जे से पल्सर बाइक एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद एसपी हेमंत कुटियाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर  कोतवाली देहात और स्वाट टीम ने शातिर अपराधी की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सनी को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Tags: Balrampur newscrime newscrime news in hindiCrook arrestedencounterup newsup news in hindiशातिर अपराधी गिरफ्तार
Previous Post

कोरोना काल में अच्छे कार्य के लिए हुई मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना : शिवराज

Next Post

पेट्रोल के दामों में 16 वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट अपने शहर में

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
petrol-diesel price

पेट्रोल के दामों में 16 वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट अपने शहर में

यह भी पढ़ें

india's first gay judge

सौरभ कृपाल होंगे भारत के पहले समलैंगिक जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

16/11/2021
suicide

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घरवालों ने पीटकर चटवाया थूक, आहत प्रेमी ने उठाया ये कदम..

29/12/2020
pm modi-govermener

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version