• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां से जेल में मारपीट, कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछा- क्या कदम उठाए

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Ishrat Jahan

इशरत जहां से जेल में मारपीट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को भी गिरफ्तार कर लिया था। इशरत को गैरकानूनी गतिविधि कानून के तहत जेल भेज दिया गया था। इस मामले की सुनवाई कड़कड़डूमा कोर्ट में चल रही है। इशरत जहां ने मंडोली जेल में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इशरत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मंडोली जेल में दूसरे कैदियों ने मारपीट की।

इशरत जहां की तरफ से कोर्ट में लगाई गई याचिका पर मंगलवार को सुनवाई जज अमिताभ रावत ने सुनवाई की। न्यायमूर्ति रावत ने जेल अधिकारियों को इशरत जहां की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

पेट्रोल के दामों में 16 वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट अपने शहर में

कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में जेल अधिकारियों से इशरत जहां की अर्जी पर  23 दिसंबर को विस्तृत रिपोर्ट देने और ये बताने को कहा है कि इस मुद्दे के हल के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और क्या इशरत जहां को किसी और जेल में ट्रांसफर करने की जरूरत है?

दरअसल इशरत जहां की तरफ से कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी लगाई गई, जिसमें मंडोली जेल में उत्पीड़न और अन्य कैदियों की ओर से मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए। इशरत की अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो कोर्ट ने मंडोली जेल की सहायक अधीक्षक से पूछा कि क्या इशरत जहां के साथ मारपीट की कोई घटना हुई है? मंडोली जेल की सहायक अधीक्षक का जवाब हां में मिला।

पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

मंडोली जेल की सहायक अधीक्षक ने कोर्ट को यह भी बताया कि इस घटना के बाद जरूरी कदम उठाए गए हैं। इससे पहले इशरत जहां की तरफ से अदालत को बताया गया कि एक महीने के भीतर उनके साथ मारपीट की दो घटनाएं हो चुकी हैं। एक महीने के भीतर मारपीट की दो घटनाओं के बाद इशरत जहां तनाव में हैं।

Tags: Delhi Courtdelhi newsDelhi violenceformer Congress councilor Ishrat JahanIshrat Jahan assault in jailNational newsइशरत जहां से जेल में मारपीटकांग्रेस के पूर्व पार्षद इशरत जहांदिल्ली हिंसा
Previous Post

पेट्रोल के दामों में 16 वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट अपने शहर में

Next Post

लखनऊ: फर्जी खातों में सरकारी धन जमा करने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
arrested

लखनऊ: फर्जी खातों में सरकारी धन जमा करने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

डेढ़ साल के बच्चे का  कुकर में सिर फंसा, डॉक्टरों ने कटर से काटकर बचाईं जान

29/08/2021
पराली जलाना

पराली जलाने पर तीन किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, सचिव समेत चार निलंबित

16/10/2020
Makeup

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version