• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार आंदोलनरत किसानों को लेकर संवेदनशील: राजनाथ सिंह

Desk by Desk
23/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह Rajnath Singh

राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी सूरत में किसानों का अहित नहीं होने देंगे।

जिनको किसानों की खुशहाली पसंद वही कृषि कानूनों पर कर रहे हैं गुमराह : सीएम योगी

किसान दिवस के अवसर पर किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान आंदोलनरत हैं। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है। मैं आशा करता हूं कि वे जल्द ही अपने आंदोलन को वापस ले लेंगे।

आज किसान दिवस के अवसर मैं देश के सभी अन्नदाताओं का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है।

कृषि क़ानूनों को लेकर कुछ किसान आंदोलनरत हैं। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है। मैं आशा करता हूँ कि वे जल्द ही अपने आंदोलन को वापिस लेगें।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 23, 2020

चौधरी चरण सिंह को देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा वह आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज देते रहे। उनके कल्याण के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनको फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी, चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ।

चौधरी साहब आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज़ देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 23, 2020

बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग को लेकर किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार सितंबर में पारित तीन नए कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे। सरकार ने बार-बार दोहराया है कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था कायम रहेगी और उसने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अब तक सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई वार्ता विफल रही है।

Tags: defense minister rajnath singhfarmer protestFarmers Dayhindi newsKisan agitationModi governmentnews in hindiRajnath singhRajnath Singh tweetकिसान आंदोलनकिसान दिवसकिसान प्रदर्शनमोदी सरकाररक्षा मंत्री राजनाथ सिंहराजनाथ सिंहराजनाथ सिंह ट्वीट
Previous Post

टुकड़े-टुकड़े गैंग कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में फैला रहा है भ्रम : नरोत्तम मिश्रा

Next Post

फिल्ममेकर श्री किशोर की इंडो-केंटोनीज फिल्म ‘माय इंडियन बॉयफ्रेंड’ का पहला लुक हुआ रिलीज।

Desk

Desk

Related Posts

Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Signature
Main Slider

सिग्नेचर से मिल सकती है आर्थिक तंगी से मुक्ति, जानें कैसे

05/07/2026
Toothbrush
Main Slider

इतने दिन इस्तेमाल करें अपना टूथब्रश, दांतों में नहीं होंगी कई दिक्कतें

05/07/2026
Next Post

फिल्ममेकर श्री किशोर की इंडो-केंटोनीज फिल्म 'माय इंडियन बॉयफ्रेंड' का पहला लुक हुआ रिलीज।

यह भी पढ़ें

Plantation

सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग

14/09/2025

पीएम-सीएम आवास लाभार्थियों के घर दीपावली मनाएं कार्यकर्ता : सीएम योगी

30/10/2021

69 हजार शिक्षक भर्ती: CM आवास के बाहर अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी, पुलिस के फूलें हाथ-पांव

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version