• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात इनामी गैंगस्टर अनीश पाशू और उसके बेटे ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
gangster surrender

gangster surrender

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश  के इटावा  जिले के कुख्यात इनामी गैंगस्टर अनीश पाशू और उसके 25 हजार के इनामी अपराधी  बेटे इरफान उर्फ मुन्ना ने अदालत में समर्पण कर दिया है। एसएसपी आकाश तोमर ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इटावा पुलिस के एक्शन के बाद दोनों ने अदालत में समर्पण किया है।

करोड़ों रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क करने और पुलिस के लगातार दबाव के चलते पिता-पुत्र को न्यायालय के समक्ष समर्पण करना पड़ा है। पाशू ने औरैया में तो उसके बेटे ने इटावा के न्यायालय में समर्पण किया है। कोर्ट ने दोनों को जिला कारागार भेज दिया है। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की कवायद में जुट गई है। पाशु के खिलाफ 45 और बेटे इरफान के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

कॉलेज जा रही छात्रा से चलती टेम्पो में गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

50 हजार के इनामी हिस्ट्री शीटर अनीस उर्फ पाशू और उसके पुत्र इरफान उर्फ मुन्ना को पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद पकड़ नहीं सकी। पाशू के पुत्र इरफान उर्फ मुन्ना पर कई अभियोग विचाराधीन हैं। सोमवार को पुलिस ने उसकी शहर में करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी थी। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला के मामले में रिमांड पर लेने का प्रयास न्यायालय से किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों, हिस्ट्री शीटर और माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। योगी सरकार आने के बाद से प्रदेश के अपराधी एनकाउंटर के डर से खुद सरेंडर कर रहे हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड़कर बाहर जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मीडिया में कई बार अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को सुधरने के लिए कहा था। उसके बाद से उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हो रहे एनकाउंटर को देखते हुए प्रदेश के अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

Tags: crime newsgangster surrenderup news
Previous Post

कॉलेज जा रही छात्रा से चलती टेम्पो में गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Next Post

फंदा लगाकर सेल्फी ले रही थी मासूम, कुर्सी फिसलने से चली गई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
Innocent woman was taking a selfie after hanging herself

फंदा लगाकर सेल्फी ले रही थी मासूम, कुर्सी फिसलने से चली गई जान

यह भी पढ़ें

Dogs

एक महीने की कैद में रहेंगे दिल्ली के स्ट्रीट डॉग्स, जानें पूरा मामला

04/08/2023
Sawan

कब है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत, नोट कर लें मुहूर्त और पूजाविधि

22/10/2024
अमित मोहन प्रसाद Amit Mohan Prasad

यूपी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 128 नये मामले : अमित मोहन

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version