• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार के कृषि कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं: सचिन पायलट

Desk by Desk
25/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
सचिन पायलट Sachin Pilot

सचिन पायलट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भरतपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र के कृषि कानूनों को अलोकतांत्रिक बताया है। कहा कि ये कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं है, इसलिए देश के हर नागरिक को इन कानूनों के विरोध में खड़ा होना चाहिए।

महाराजा सूरजमल के 257वें बलिदान दिबस के अवसर पर भरतपुर आये श्री पायलट ने केंद्र की कहा कि मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों को देश की सारी संपत्ति सौंपना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के लागू होने से उपजी चुनौतियों का सामना आज देश कर रहा है। इन कानूनों के विरोध में कड़ाके की सर्दी में हजारों किसान धरने पर बैठे हैं, जो जमीन से अनाज उगाकर हमारा पेट पालते हैं उनकी चिंता मोदी सरकार को नहीं है।

नीतीश कुमार को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, जदयू के छह विधायकों को तोड़ा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों और देश के हर नागरिक को इस विरोध में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में खडी है। कल भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षरों का ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपकर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये कानून संसद में पास किए गए हैं, उस लिहाज से ये किसी भी तरह किसानों के हित में नहीं है।

राजस्थान की गहलोत सरकार पर टिप्पणी करते श्री पायलट ने कहा कि राजस्थान की सरकार पूरे पांच साल चलेगी और सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, लेकिन जिन कार्यकर्ताओं ने विपक्ष में रहते अपना खून पसीना पार्टी के लिए बहाया है और जिनके संघर्ष के दम पर सरकार बनी है, उन कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित सम्मान मिले, यही प्रयास सभी का है।

Tags: Agricultural LawModi governmentsachin pilotकृषि कानूनमोदी सरकारसचिन पायलट
Previous Post

देवरिया में प्रेमिका के ससुराल में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Next Post

मोदी सरकार ने 18 हजार करोड़ देकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश : सुरजेवाला

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Randeep Surjewala

मोदी सरकार ने 18 हजार करोड़ देकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश : सुरजेवाला

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विज्ञान केन्द्र आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा: धामी

15/03/2024
Questions and answers asked to Sehwag regarding the match between India and New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर सहवाग से किए गए सवाल जवाब

13/06/2021
Taslima Nasreen

बांग्लादेश की मस्जिदों में बच्चों के साथ हर दिन रेप करते हैं इमाम : तसलीमा नसरीन

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version