• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार गौसंरक्षण नहीं गौहत्या कर रही है : कॉंग्रेस

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, ललितपुर
0
congress

congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार पर गोवंश और किसानों की दुर्दशा किये जाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस ने 26 दिसम्बर से बुंदेलखंड के ललितपुर से चित्रकूट तक पदयात्रा निकालने का एलान किया है। यात्रा से ठीक पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई अन्य पदाधिकारी भूमिगत हो गये हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश की गौशालाओं में गोवंश का बुरा हाल है। वास्तव में गौशालाओं को यातना गृह कहा जाना उचित होगा। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, सोनभद्र और आगरा समेत कई अन्य जिलों में भी गौशालाओं में लापरवाही के चलते आये दिन गोवंश की मृत्यु हो रही है जिनके शवों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होने कहा कि यह यात्रा ललितपुर की सौजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई छह दिनों में चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त होगी। श्री लल्लू सौजना गौशाला से गोवंश की अस्थियां सर पर रखकर पैदल मार्च करते हुये चित्रकूट पहुंचेगे और वहां मंदाकिनी नदी में मृत गायों का अस्थि विसर्जन किया जायेगा।

कासिम से कर्मवीर बने युवक को मिल रही धमकियां, मांगी पुलिस प्रोटेक्शन

श्री गुर्जर ने कहा कि श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा कराई जा रही है। गाय बचाओ पदयात्रा से पहले कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है और इसीलिये श्री लल्लू भूमिगत हो गये है और कल वह ललितपुर से यात्रा का आरंभ करेंगे। उन्होने कहा कि सरकार ने यदि पदयात्रा रोकने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशाला कत्लगाह में तब्दील हो गईं हैं। चारा पानी का प्रबंध न होने के चलते गौमाता तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं हैं। पूरे सूबे की गौशालाएं हिटलरी नाजी कैम्पों में तब्दील हो गयी हैं, जहां गौहत्या हो रही है। योगी सरकार गौसंरक्षण नहीं गौहत्या कर रही है। योगी को गौहत्या का प्रायश्चित करना पड़ेगा। सरकार को गायों की दुर्दशा और उनकी मौत के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। कांग्रेसी शांतिपूर्वक पदयात्रा निकालेंगे, कांग्रेसजनों को नजरबंद करना और गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है।

Tags: cm yogicongressup newsup news in hindi
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर महिला की मौत, चालक हिरासत में

Next Post

गोवर्धन के मंदिर में पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

office
Main Slider

ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

20/05/2026
lemon
Main Slider

ऐसे लगाएं फेस पर नींबू, वरना हो सकते है ये नुकसान

20/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

20/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरा पर इन मंत्रों का करें जाप, कट जाएंगे आपके सारे पाप

20/05/2026
Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Next Post
temple of Govardhan

गोवर्धन के मंदिर में पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

rape

चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

14/10/2021
ashim mitra

भारतवंशी प्रोफेसर के खिलाफ अमेरिका में रिसर्च को लेकर दर्ज मुकदमा हुआ वापस

30/12/2020

जरूरत से ज्यादा दूध पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version