• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19: जापान में विदेशियों के प्रवेश पर लगी पाबंदी, इन देशों में भी सख्ती

Desk by Desk
27/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona virus

corona virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दुनिया के सभी देशो में डर का माहौल है। भारत सहित दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। अब जापान समेत और भी कई देश इस नए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध उन विदेशियों पर लागू होगा जो जापान के रहने वाले नहीं हैं।

जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर पूछा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?

कोरोना वायरस के नए रूप के बारे में कहा जा रहा है कि यह और अधिक संक्रामक है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से लागू होगा और फिलहाल यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। वहीं दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 970 नए मामले सामने आए हैं और सामाजिक दूरी के सख्त नियमों को लागू करने के संबंध में रविवार को निर्णय लिया जाएगा। कोरिया रोग नियंत्रण व रोकथाम एजेंसी ने बताया कि देश में अब तक 56,872 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा कुल 808 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान ने पिछले सप्ताह ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जो जापान के रहवासी नहीं हैं। पिछले दो दिनों में सात लोगों के वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद देश ने यह कदम उठाया है।

आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह

थाईलैंड में रविवार को संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण की अधिकता वाले दो नए क्षेत्रों का पता लगाया है। सरकार ने लोगों का आगाह किया है कि अगर सामाजिक दूरी समेत अन्य प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया तो मार्च तक देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा। इन सात यात्रियों में से पांच ब्रिटेन से लौटे हैं। मंत्रालय ने बताया कि जापान के नागरिकों और देश में रहने की अनुमति रखने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास की अवधि से छूट को अब निलंबित किया जा रहा है। जापान में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,17,312 मामले सामने आ चुके हैं तथा 3,213 लोगों की यहां मौत हो चुकी है।

Tags: coronavirus in Britaincoronavirus in japancoronavirus in koreacoronavirus in thailandcoronavirus new straincovid-19 in britainNew Corona Strainnew coronavirus strain in britainWorld Hindi NewsWorld News in Hindi
Previous Post

जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर पूछा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?

Next Post

कुशीनगर : पत्रकार ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
shot to dead

कुशीनगर : पत्रकार ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

ritvik monica

ऋत्विक धनजानी ने शेयर किया रूमर्ड गर्लफ्रेंड मोनिका डोगरा संग वीडियो

30/11/2020

रिश्तों की नई इबारत लिखेगा नेपाली प्रधानमंत्री देउवा का काशी दौरा

04/04/2022

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 6846 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version