• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्ट ऑफिस ने जारी किए छोटा राजन के डाक टिकट, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
My stamp

छोटा राजन के डाक टिकट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डाक टिकटों पर गुंडो-माफियाओं के चित्र। जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा। वैसे आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन व्यवस्था में खामी और जल्दबाजी हो तो ऐसा जरूर हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है कानपुर में। यहां प्रधान डाकघर से अंतर्राष्ट्रीय माफिया छोटा राजन और बागपत जेल में गैंगवार में मारे गए मुन्ना बजरंगी के डाक टिकट बन गए। इन टिकटों के जरिए देश में कहीं भी चिट्ठयां भेजी जा सकती हैं।

भारतीय डाक विभाग की ‘माई स्टैंप’ योजना के तहत छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के डाक टिकट छाप दिए गए। पांच रुपए वाले 12 डाक टिकट छोटा राजन और 12 मुन्ना बजरंगी के हैं। डाक विभाग को इसके लिए निर्धारित 600 रुपए फीस अदा की गई। योजना के तहत टिकट छापने से पहले न फोटो की पड़ताल की गई न किसी तरह का प्रमाणपत्र मांगा गया। ऐसे में कभी कोई अराजक तत्व देश के दुश्मनों का डाक टिकट भी छपवा सकता है। ऐसी शर्मिंदा करने वाली परिस्थिति न आए, इसके लिए विभाग को ‘माई स्टैंप’ योजना के नियम-कायदे सख्त करने होंगे।

क्या है माई स्टैंप योजना

2017 में केंद्र सरकार ने माई स्टैंप योजना शुरू की थी। इस योजना को विश्व फिलैटली प्रदर्शनी के दौरान शुरू किया गया। इसके तहत 300 रुपये शुल्क जमा करके आप अपनी या अपने परिजनों की तस्वीरों वाले 12 डाक टिकट जारी करवा सकते हैं। ये डाक टिकट अन्य डाक टिकटों की तरह मान्य होते हैं। इन डाक टिकटों को चिपका कर आप देश के किसी भी कोने में डाक भेज सकते हैं।

भारत का ड्रैगन को करारा जवाब, चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध के दिए निर्देश

डाक टिकट बनवाना आसान नहीं है। इन्हें बनवाने के लिए आवेदक को पासपोर्ट साइज की फोटो और पूरा ब्योरा देना पड़ता है। एक फार्म भरवाया जाता है, जिसमें पूरी जानकारी ली जाती है। डाक टिकट केवल जीवित व्यक्ति का ही बनता है, जिसके सत्यापन के लिए उसे खुद डाक विभाग आना पड़ता है। उसे अपने साथ फोटो, आधार कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस या वोटर आइडी लेकर आना अनिवार्य है। इनकी एक-एक फोटो कापी विभाग में जमा होती है। क्रॉस चेकिंग के बाद आवेदक की फोटो वाला डाक टिकट जारी होता है। इतने चेक प्वाइंट्स के बावजूद एक नहीं दो-दो माफिया डॉन के डाक टिकट छपने पर पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। योजना के तहत केवल जीवित व्यक्तियों के डाक टिकट जारी हो सकते हैं, जबकि 9 जुलाई 2018 को बागपत जेल गैंगवार में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी तस्लीम उर्फ पप्पू गिरफ्तार

एक संवाददाता ने आम ग्राहक की तरह औपचारिकताओं का पालन किया। मुन्ना बजरंगी (प्रेमप्रकाश सिंह) और छोटा राजन (राजेन्द्र एस. निखलजे) के नाम से फार्म भरा। इन दोनों की फोटो दीं। अपना पहचान पत्र दिया। डाककर्मी ने पूछा कि यह कौन हैं। एक परिचित हैं, यह बताने पर वह संतुष्ट हो गया। योजना को लोकप्रिय बनाने की जल्दबाजी में बिना छानबीन किए ही डाक विभाग ने पूरी प्रक्रिया को ताक पर रख दिया और माफियाओं के डाक टिकट छाप दिए।

डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल वी के वर्मा का कहना है कि माई स्टाम्प डाक विभाग की योजना है। इसके तहत अपना डाक टिकट बनवाने के लिए व्यक्ति को खुद विभाग आना पड़ता है और वेबकैम के सामने फोटो खींची जाती है। आवश्यक दस्तावेज देने के बाद डाक टिकट जारी किया जाता है। किसी माफिया का डाक टिकट जारी होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

Tags: indian post officekanpur newsmy stamp schemeup newsछोटा राजन के डाक टिकटमुन्ना बजरंगी के डाक टिकट
Previous Post

भारत का ड्रैगन को करारा जवाब, चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध के दिए निर्देश

Next Post

दिल्ली में शुरु हुई Driverless Metro, पीएम ने किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी: ए.के. शर्मा

09/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम में से एक चुनना होगा : योगी

09/09/2026
CM Yogi inaugurated the state-wide Nutrition Month.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व्यापी पोषण माह का किया शुभारंभ

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, अति कुपोषित बच्चे के बारे में ली जानकारी

09/09/2026
CM Dhami
Main Slider

शुद्धिकरण यज्ञ पर धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बाेले- प्रमाण नहीं

09/09/2026
Next Post
modi

दिल्ली में शुरु हुई Driverless Metro, पीएम ने किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

K ragothman

राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाले पूर्व CBI अधिकारी का कोरोना से निधन

12/05/2021
Shaktikanta Das

रुपये में सीमा पार व्यापार के लिए दक्षिण एशियाई देशों से वार्ता जारी: शक्तिकांत दास

06/01/2023
dead body

तीन दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव झाड़ियों से बरामद, हत्या की आशंका

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version