• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी रंजिश के चलते अपराधियों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
shot to dead

shot to dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहें हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई में देखने को मिला जहां पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना जिले के चंद्रदीप थाना इलाके के नोनी गांव की है जहां मंगलवार की सुबह चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने पूर्व मुखिया निरंजन सिंह को गोली तब मारी जब वह सुबह गांव में टहल रहे थे। गोली लगने से घायल मुखिया को लोग इलाज के लिए शेखपुरा ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक निरंजन सिंह अलीगंज प्रखंड के कोल्हना पंचायत के दो बार मुखिया रहे हैं। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वालों में गांव के कुछ लोगों के साथ बाहरी लोग भी शामिल थे। शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मुखिया की गोली मारी और फिर वहां से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मृतक पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि गांव के ही शंभू सिंह, चंदन सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया और दिलवाया है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घरवालों ने पीटकर चटवाया थूक, आहत प्रेमी ने उठाया ये कदम..

गोली चलाने वालों में इन दोनों के अलावा और लोग भी थे जो बाहर से मंगाए गए थे। परिजनों का कहना है कि पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर यह हत्या को अंजाम दिया गया है। इस बार भी निरंजन सिंह पंचायत चुनाव लड़ने वाले थे। मृतक की पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सजा दिलाई जाए। मृतक की पत्नी ने चंद्रदीप थाना के एएसआई पर भी अपराधियों के साथ है मिलीभगत का आरोप लगाया है।

गांव के एक शख्स अविनाश सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया निरंजन सिंह सुबह गांव में ही अपने दोस्त के घर चाय पी कर अपने घर के लिए निकले थे, जैसे ही दूसरी गली में पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पूरे गांव वालों में आक्रोश है सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए सब की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Tags: Bihar crime newsbihar newscrime newsmurderNational news
Previous Post

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घरवालों ने पीटकर चटवाया थूक, आहत प्रेमी ने उठाया ये कदम..

Next Post

पांच लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
Bribe

पांच लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Education

मनरेगा के तहत परिषदीय स्कूलों में बनेगी बाउंड्रीवाल

24/05/2022
कोरोना

ललितपुर : डिप्टी सीएमओ समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 931

22/08/2020
Doctors in high alert mode on Basant Panchami

बसंत पंचमी पर हाई अलर्ट मोड में महाकुम्भनगर के 1200 और एसआरएन में 500 मेडिकल फोर्स

02/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version