• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्थर से कुचलकर की माँ की निर्मम हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
dead body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के कोतवाली सदर थानाक्षेत्र में एक महिला की हत्या मामले की जांच में उसी के बेटे का नाम प्रकाश में आया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली सदर अंतर्गत रेलवे स्टेशन से देवगढ़ जाने वाले मार्ग पर 12 सितम्बर की रात एक महिला इमरती बाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। मृतका के पुत्र सचिन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गयी । जांच के दौरान पाया गया कि सचिन पूरे मामले में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से विभिन्न पहलुओं की जांच तो साफ हुआ कि इमरती बाई का हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि उसका पुत्र सचिन ही है।

घटना वाले दिन मृतका व उसका पुत्र ग्राम जीरोन से जिला अस्पताल आये हुए थे व वापस लौटते समय देर रात्रि हो जाने के कारण किसी टैक्सी आदि का साधन न मिल पाने के कारण कृष्णा मेडिकल सेन्टर देवगढ़ रोड सडक़ के किनारे लेट गये थे। सचिन ने देर रात तक बहुत शराब पी और शराब के नशे में अपनी मां से अपनी शादी कराने के लिए झगड़ा करने लगा, जिस पर मृतका ने उसे डांटकर अभी शादी नहीं कराने की बात कही।

दुकानदार पिता-पुत्र पर गर्म तेल फेंकने वाले दबंग गिरफ्तार

मृतका के पुत्र को यह बात नागवारा गुजरी, जिस पर उसने आवेश में आकर अपनी मां के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। कुछ देर बाद शराब का नशा कम होने पर हत्यारा सचिन अपनी मां को जिला अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने इमरती बाई (जीरोंन वाली) को मृत घोषित कर दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर सचिन को 29 दिसम्बर की रात देवगढ क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संविदा की नौकरी से हटाए जाने से था परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
constable body found hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संविदा की नौकरी से हटाए जाने से था परेशान

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh's meeting with China's Defense Minister

राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री के साथ 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक, ड्रैगन ने की थी मुलाक़ात की पहल

05/09/2020
murder

विवाहिता की चाकू से हत्या, पति पर लगा आरोप

22/04/2022
Krishak Durghatna Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version