• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IFFCO  में अमोनिया पंप की रॉड टूटने से हुआ था हादसा, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
IFFCO

IFFCO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर तहसील में स्थित इफ्को यूरिया कारखाने में 22 दिसम्बर को हुए हादसे की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी गई है और यह दुर्घटना अमोनिया पम्प की रॉड टूटने से हुआ था।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूलपुर इफ्को कारखाने में हुई अमोनिया रिसाव हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में तकनीकी जांच सहायक निदेशक कारखाना एवं उप निदेशक कारखाना प्रयागराज के स्तर से किये जाने के निर्देश दिए गये थे। प्रारम्भित जांच रिपोर्ट में इफ्को कारखाने की यूरिया-1 प्लाण्ट में हाई प्रेसर अमोनिया पम्प का रॉड टूटने से अमोनिया गैस का हुआ रिसाव हुआ था। इस दुर्घटना में दो अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी जबकि 18 कार्मिक एवं श्रमिक घायल एवं प्रभावित हुए थे। श्रम आयुक्त ने घटना का त्वरित संज्ञान लेकर प्रयागराज क्षेत्र के उप श्रमायुक्त को इसकी जांच के निर्देश दिए थे।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संविदा की नौकरी से हटाए जाने से था परेशान

प्राप्त जांच रिपोर्ट में प्रयागराज के फूलपुर में स्थित इफ्को कारखाने में 22 दिसम्बर रात करीब सवा 10 बजे यह हादसा हुआ और इस घटना में 18 अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक प्रभावित हुए थे, जिसमें से 15 इफ्को के अधिकारी कर्मचारी हैं तथा 03 संविदा श्रमिक हैं। इन कार्मिकों में से वीपी सिंह असिस्टेन्ट मैनेजर अमोनिया तथा अभय नंदन कुमार डिप्टी मैनेजर की मृत्यु हो गई थी। अन्य प्रभावितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दस घायल कार्मिक इफ्को के अस्पताल में भर्ती ह जबकि तीन कार्मिक जागृति अस्पताल तथा दो का प्रीति नर्सिंग होम प्रयागराज में इलाज चल रहा है। एक कर्मचारी की स्थिति गम्भीर होने पर उसे प्रयागराज से सहारा अस्पताल लखनऊ भेजा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार इफ्को कारखाने में अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्थायी श्रमिकों की कुल 636 तथा संविदा श्रमिकों की कुल 750 संख्या को मिलाकर 1386 कार्मिक एवं श्रमिक कार्यरत थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार 22 दिसम्बर रात 10ः15 बजे कारखाने की यूरिया-1 प्लाण्ट में हाई प्रेसर अमोनिया पम्प का राड टूटने के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था, जिससे यह दुर्घटना हुई। उप श्रमायुक्त प्रयागराज द्वारा कारखाना प्रबन्धन को इलाज के साथ-साथ रोगियों के आंख, स्वांस तथा नाक, कान व गला के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित कारखाने द्वारा मृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति की कार्यवाही कराने का भी आश्वासन दिया गया है।

संविदा श्रमिकों के सन्दर्भ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जांच आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना की विस्तृत एवं तकनीकी जांच सहायक निदेशक कारखाना एवं उप निदेशक कारखाना प्रयागराज के स्तर से किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: IFFCOIFFCO plant accidentup news
Previous Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संविदा की नौकरी से हटाए जाने से था परेशान

Next Post

नहर में फेंके गए डाला चालक का शव बरामद, दोस्तों ने की थी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Next Post
Girl

नहर में फेंके गए डाला चालक का शव बरामद, दोस्तों ने की थी हत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगेश्वरों से प्रेरणा लेकर देश, धर्म लिए योगदान देना सबसे बड़ी आवश्यकता: सीएम योगी

09/07/2023
CM Vishnu Dev Sai

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा: CM साय

12/04/2025
परशुराम मंदिर

परशुराम मंदिरः ब्राह्मणों को रिझाने की सियासत

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version