• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूएसबीआरएल परियोजना जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी : पीयूष गोयल

Desk by Desk
30/12/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में चल रहे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) राष्ट्रीय परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना को पूरा करके लोगों की ‘आकांक्षाओं’ को पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र देश के अन्य हिस्सों से सालभर जुड़ा रहे।

गोयल के अलावा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगाल और यूएसबीआरएल परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय शर्मा भी बैठक के दौरान उपस्थित थे।

शर्मा ने गोयल को कटरा-बनिहाल के बीच परियोजना के अंतिम चरण में काम की नवीनतम स्थिति से अवगत कराया। परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, गोयल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को परियोजना को पूरा करके पूरा किया जाना है, ताकि यह क्षेत्र, देश के बाकी हिस्सों से जुड़े रहने के लिए एक अच्छी परिवहन प्रणाली से लैस हो सके।

लिव-इन रिलेशनशिप पर आया पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मंत्री ने परियोजना पर काम कर रहे इंजीनियरों से मिशन मोड पर काम के शेष हिस्से को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने सामग्रियों की खरीद और अनुमति प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि लाइन के निर्माण में देरी न हो।

बलरामपुर के युवाओं व महिला मंगल दल से सीएम योगी ने किया वर्चुअल संवाद

गंगाल ने मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि साइटों पर कारीगर शिविर और आइसोलेशन केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं। यहां काम कर रहे 366 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया था, लेकिन सभी ठीक हो गए हैं। यूएसबीआरएस एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिसे रेलवे द्वारा कश्मीर क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके तहत हिमालय के जरिए ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन का निर्माण शुरू किया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ गिरफ्तार, विपक्ष का सरकार पर आरोप

परियोजना के पहले तीन चरणों का निर्माण पूरा हो चुका है और कश्मीर घाटी में बारामूला-बनिहाल और जम्मू क्षेत्र में जम्मू-उधमपुर-कटरा के बीच ट्रेनों के परिचालन के लिए लाइन चालू है। फिलहाल कटरा-बनिहाल के 111 किलोमीटर सेक्शन पर काम चल रहा है। इस क्षेत्र में कठिन भौगोलिक स्थितियां विद्यमान हैं, जिससे यहां कई महत्वपूर्ण पुलों और सुरंगों का निर्माण किया जाएगा।

 

 

Tags: Jammu and KashmirPiyush GoyalUSBRL projectUSBRL project will fulfill the aspirations of the people of Jammu and Kashmirजम्मू-कश्मीरपीयूष गोयलयूएसबीआरएल परियोजना
Previous Post

विज्ञान भवन में पियूष गोयल के साथ किसान नेता ने ली सेल्फी

Next Post

भारतवंशी प्रोफेसर के खिलाफ अमेरिका में रिसर्च को लेकर दर्ज मुकदमा हुआ वापस

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
ashim mitra

भारतवंशी प्रोफेसर के खिलाफ अमेरिका में रिसर्च को लेकर दर्ज मुकदमा हुआ वापस

यह भी पढ़ें

बुन्देलखण्ड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी पर

20/12/2020
Amin-ul-Haq

अफगानिस्तान बना आतंकियों का ‘स्वर्ग’, लौट आया ओसामा का सिक्योरिटी इंचार्ज

02/09/2021
नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, बस स्टैंड पर बढ़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version