• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
gang members arrested

gang members arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस और एसओजी को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब शिकोहाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

फिरोजाबाद में पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के बदमाश मैनपुरी के एक मशहूर सर्राफा कारोबारी गुप्ता ज्वैलर्स के यहां डकैती की योजना बना रहे थे। इसी बीच फिरोजाबाद पुलिस और एसओजी की टीम से इस गैंग का सामना हो गया। 8 की संख्या में बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस गैंग के पांच बदमाशों को धरदबोचा लेकिन तीन भागने में कामयाब हो गए।

कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग को डी-27 के नाम से भी जाना जाता है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में एसओजी और थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पैसों के लेनदेन को लेकर उपद्रवियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चार पहिया और दो पहिया वाहनों से भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ नैनसुख जाने वाले रास्ते पर हैं और वे मैनपुरी के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी गुप्ता ज्वैलर्स के मालिक उमेश गुप्ता के यहां डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंच कर बदमाशों की घेराबंदी कर ली।

वहां मौजूद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए जबाबी फायरिंग की और बल प्रयोग करते हुये पांच बदमाशों को वाहन और भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ पकड़ लिया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनीष हापुड़िया, प्रवीन कुमार वर्मा, कुलदीप यादव, दिलीप परिहार और कल्ला उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वहीं फरार बदमाशों में अशोक, मोनू उर्फ आशीष और विनीत ठाकुर शामिल हैं। पुलिस उन तीनों की तलाश कर रही है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में शिकोहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह सहित उनकी टीम शामिल थी।

Tags: crime newsup crime news in hindiup news
Previous Post

RSS कार्यलय पर हमले में तीन नामजद समेत 13 गिरफ्तार

Next Post

ग्राम पंचायतों में प्रधानों की जगह प्रशासक हुये तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
Next Post
gram panchayat

ग्राम पंचायतों में प्रधानों की जगह प्रशासक हुये तैनात

यह भी पढ़ें

Punjab Kings

रबादा-शिखर के दम पर पंजाब ने रोका गुजरात का विजयी रथ, 8 विकेट से दी शिकस्त

03/05/2022
Steam Facial

बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा निखार, बस इस तरह करें ये खास फेशियल

12/04/2025
पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर में

LIVE : पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा, योगी भी थे मौजूद

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version