• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, घर से मिले 11 लाख के पुराने नोट

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति
0
गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव मिला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बंद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खनन घोटाले को लेकर बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय ने गायत्री प्रजापति के अमेठी वाले घर पर छापेमारी की थी, जिसमें कुल 11 लाख रुपये के पुराने नोट के अलावा 5 लाख रुपये के सादे स्टाम्प पेपर, डेढ़ लाख रुपये कैश और सौ से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले हैं।

दरअसल, बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के अमेठी के आवास और दफ्तर पर छापा मारा था। खनन घोटाले के संबंध में हुई ये छापेमारी लंबे वक्त तक चली, जिसमें ईडी को कई दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस मुठभेड़ में आगरा बैंक लूट में वांछित बदमाश गिरफ्तार, लूट के छह लाख बरामद 

ईडी को छापेमारी में जो दस्तावेज मिले हैं, उनसे पता चलता है गायत्री प्रजापति की लखनऊ, कानपुर, मुंबई, सीतापुर समेत छह से ज्यादा शहरों में संपत्ति है। दावा है कि यह सारी संपत्ति खनन की कमाई से बनाई गई है।

प्रवर्तन निदेशालय के खुलासे के अनुसार, कई बेनामी संपत्तियों में निवेश किया गया है और यह बेनामी संपत्तियां करीबी रिश्तेदारों, निजी सहायकों और ड्राइवरों के नाम पर ली गई हैं।

आपको बता दें कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी रेप के मामले में जेल में बंद हैं। साथ ही खनन के पट्टों के आवंटन मे धांधली के आरोप में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की जांच भी चल रही है। इस जांच के सिलसिले में गायत्री प्रजापति और उनके करीबियों पर कई बार छापेमारी हो चुकी है।

दरअसल, यूपी के अवैध खनन मामले की कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रही है, इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में एक्टिव हुआ है। इस मामले में एजेंसियों की नजर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी है। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और 2012 से 2013 तक राज्य के खनन मंत्री रहे हैं। 2012 से 2016 के बीच अवैध खनन हुआ था।

इस मामले में पहले भी एजेंसियों ने कई अधिकारियों के यहां छापेमारी की थी, साथ ही कई शहरों में दस्तावेजों को खंगाला गया था।

Tags: driver found assets worth two hundred croresGayatri PrajapatiGayatri Prasad Prajapatiअमेठीआवास विकासईडी के संयुक्त निदेशक राजकेश्वर सिंहकानपुरगायत्री प्रसाद प्रजापतिड्राइवर के पास 200 करोड़ की संपत्ति का पता चलानिजी चालक रामराजप्रर्वतन निदेशालय (ईडी)लखनऊ
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में आगरा बैंक लूट में वांछित बदमाश गिरफ्तार, लूट के छह लाख बरामद 

Next Post

कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर नये साल पर दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Night curfew

कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर नये साल पर दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

यह भी पढ़ें

arrested

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

02/03/2022
UP Assembly

यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, वोटिंग 28 जनवरी को

06/01/2021
Malvi Malhotra

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version