• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बच्चों की मौत, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Three children died due to falling of mud

मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बच्चों की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में आज शाम रुनकता पुलिस चौकी के पीछे तालाब की खुदाई के स्थान पर मिट्टी की ढाय गिरने से दो बालिकाओं समेत तीन बच्चों की मृत्यु हो गई जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पुराने तलाब की खुदाई का काम करा रहा है और जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है। इस कारण वहां जमीन पोली हो गई थी। गुरुवार को खुदाई का काम बंद था और रुनकला पुलिस चौकी के पीछे बस्ती के 10-12 बच्चे बच्चे तालाब वाली जगह पर खेलने गए थे। उसी दौरान करीब चार बजे शाम अचानक मिट्टी की ढाय भरभराकर गिरी और कई बच्चे उसमें दब गये। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए और मिट्टी में दबे बच्चों को निकालने में जुट गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बहार निकलवाया।

कन्नौज में इत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक

उन्होंने बताया कि एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो बच्चों की उपचार के दौरान नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में जितेन्द्र की दस वर्षीय पुत्री राधा, हरिओम की छह साल की बेटी सोनल और कप्तान सिंह का पांच वर्षीय दक्ष शामिल है। इनके अलावा कप्तान सिंह तीन बच्चों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है जबकि एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया । उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें समझाने पर मान गए और जाम नहीं लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के सिकंदरा इलाके में रूनकता गांव में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पत्रकार संघ ने जौनपुर जिले के ऐतिहासिक स्थलों को कैलेंडर में किया शामिल

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।

Tags: agra newscm yogiup newsमिट्टी की ढाय गिरने से तीन बच्चों की मौत
Previous Post

कन्नौज में इत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक

Next Post

अनियंत्रित ट्रक बिजली के खम्बे से टकराया, करंट लगने से चालक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Green bangles
Main Slider

Sawan 2026: आखिर क्यों सुहागिनें पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका रहस्य

24/07/2026
Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Next Post
road accident

अनियंत्रित ट्रक बिजली के खम्बे से टकराया, करंट लगने से चालक की मौत

यह भी पढ़ें

mamata banerjee

आपस में लड़वाने का काम भाजपा का है, हमारा नहीं : ममता बनर्जी

08/02/2022
प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, आर्मी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

27/08/2020
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

16/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version