Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

राज्य में शीघ्र होगी कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत : योगी

देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत अति शीघ्र की जायेगी।

गोरखपुर में कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं तहसील सदर में अधिवक्ता चेम्बर्स का शिलान्यास करने के अवसर पर श्री योगी ने कहा कि कोरोना महामारी ने जहां विश्व का जन-जीवन प्रभावित किया, वहीं प्रदेश सहित पूरे देश में एक अभियान के तहत कोरोना के खिलाफ संघर्ष करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया।

इस महामारी से लड़ने के लिए आमजन एवं विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर सरकार का सहयोग किया। इन्हीं सामूहिक प्रयासों का यह परिणाम है कि कोरोना को हराने में सफलता मिली है।

किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने थामा प्रसपा का दामन, शिवपाल ने दिलाई सदस्यता

उन्होने कहा कि प्रदेश में अति शीघ्र कोरोना वेक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी। राजधानी लखनऊ में आज वैक्सीनेशन के लिये छह अलग अलग स्थानो पर ड्राई रन सम्पन्न हो गया जबकि अन्य जिलों में यह कार्यक्रम पांच जनवरी से आयोजित किया जायेगा।

श्री योगी ने कहा कि यदि किसी कार्य की शुरुआत ईमानदारी से होगी, तो निश्चित तौर पर उसके अच्छे परिणाम आयेंगे। वर्ष 1947 से वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 13 मेडिकल काॅलेज बनाये जा रहे हैं। गोरखपुर एवं रायबरेली में एम्स का निर्माण कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button