• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन : खून जमा देने वाली ठंड में आज फिर गई दो किसानों की जान

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, पंजाब
0
kisan andolan

kisan andolan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे समेत कई मुसीबतों के बावजूद दिल्ली की सीमाओं पर किसी डटे हुए हैं। किसान पहले ही तमाम परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश उनके आंदोलन पर मुसीबत बनकर बरस रही है। सोनीपत में किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की रविवार को मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान कुलबीर (45) के रूप में हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय का शस्त्र लाइसेंस DM ने किया रद्द, जानें पूरा मामला

वे सोनीपत के गोहाना के गांव गंगाना के निवासी थे। किसान कुलबीर की कुंडली बॉर्डर पर पारकर मॉल के पास आंदोलन में जान गई है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश

अब मानवता की दृष्टि से भी किसानों का यह आंदोलन दर्दनाक रूप लेता जा रहा है। शनिवार को एक किसान ने सरकार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई कि रविवार सुबह अलग-अलग प्रदर्शन स्थल पर दो और किसानों की मौत हो गई। आज सुबह टीकरी बॉर्डर पर एक किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान की पहचान जगबीर सिंह (60) के रूप में की गई है। माना जा रहा है कि जींद जिले के गांव इट्टल कला के रहने वाले जगबीर की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 29 करोड़ डॉलर तक हुआ कम

भारतीय किसान यूनियन (घासीराम नैन) के अध्यक्ष चौधरी जोगिंदर नैन ने बताया कि सुबह लोगों ने चाय पीने के लिए बुलाया तो उन्होंने बताया कि बेचैनी हो रही है। हालत ज्यादा खराब होने लगी, तो साथी प्रदर्शनकारी उन्हें बहादुरगढ़ अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Tags: death of farmersdeath of farmers in protestDelhi Hindi Samachardelhi news in hindifarmer suicideFarmers Newsfarmers protestFarmers Protest Delhifarmers protest updateLatest Delhi News in Hindi
Previous Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय का शस्त्र लाइसेंस DM ने किया रद्द, जानें पूरा मामला

Next Post

इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से हो जाएगी आपके सिलेंडर की बुकिंग

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
AK Sharma
Main Slider

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को बेहतर बिजली देना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

27/07/2026
Next Post
LPG cylinder

इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से हो जाएगी आपके सिलेंडर की बुकिंग

यह भी पढ़ें

Gujarat Panchayat Junior Clerk

यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

02/06/2022
Google Birthday

आज Google का 23वां जन्मदिन, खास Doodle के साथ मना रहा है अपना बर्थडे

27/09/2021
SLIP

Moon Sniper: जापान ने चंद्रमा के आंगन में भेजा ‘SLIM’, इतने महीने की यात्रा करेगा लैंडर

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version