• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पिता की हत्या, हत्यारोपी बेटी प्रेमी के साथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की कौशांबी जिला पुलिस ने सरायअकिल क्षेत्र के सिहोरवा गांव में 28 दिसम्बर की रात हुई तबरेज आलम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पुत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिहोरवा गांव निवासी 50 तबरेज आलम 28 दिसम्बर की रात अपने पड़ोसी मित्र के घर सो रहा था। उसी दौरान उसकी पुत्री पुरखास गांव निवासी अपने प्रेमी रेहान के साथ वहां पहुंची और कुल्हाड़ी से प्रहार करके पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसकी पत्नी सबीना बेगम ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि विवेचना दौरान प्रकाश में आया कि मृतक तबरेज की पुत्री 18 वर्षीय पुत्री सुमैया 18 अनवारुल हक बालिका इंटर कॉलेज रसूलपुर टप्पा में पढ़ रही थी । अध्ययन के दौरान उसका पुरखास गांव निवासी रेहान से प्रेम हो गया और दोनों आपस में फोन पर बात करते थे और आपस में मिलते जुलते थे।

25 हजार का फरार इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

इसकी जानकारी पिता तबरेज आलम को हुई तो उसने अपनी पुत्री को विद्यालय जाने से रोक दिया, फिर भी दोनों का मिलना-जुलना था। इसी को लेकर क्षुब्ध तबरेज पुत्री को मारता पीटता था। उन्होंने बताया कि तबरेज आलम ने अपनी पुत्री सुमइया को 28 भी दिसम्बर को प्रेम संबंधों को लेकर मारा पीटा था । जिसकी जानकारी उसने अपने प्रेमी रेहान को दी थी। इसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका ने प्रेम संबंध के बीच रोड़ा बने तबरेज आलम को रास्ते से हटाने की लिए उसकी हत्या की योजना बना डाली और 28 दिसम्बर की रात उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुमैया एवं उसके प्रेमी रेहान को तबरेज की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रेमी युगल ने हत्या की घटना को कबूल करते हुए परत दर परत घटनाक्रम को उजागर कर दिया।

Tags: crime news in hindimurderup news
Previous Post

25 हजार का फरार इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Next Post

मामूली कहासुनी के चलते पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपी पति हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Next Post
dead body

मामूली कहासुनी के चलते पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपी पति हिरासत में

यह भी पढ़ें

चीन का जहाज डूबा

चीन का जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप में डूबा, सात लोग बचाये गये

02/03/2021
CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा फॉरेस्ट्री कॉलेज : मुख्यमंत्री

06/09/2024
Worship

पूजा करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version