• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

weather Updates : दिल्ली में बारिश के आसार, ठंड के साथ ही बढ़ेगी गलन

Desk by Desk
04/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली
0
delhi weather update

delhi weather update

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश की खबरें आई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार सुबह शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगल 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सोमवार को बारिश और अधिक हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ एरिया में ओले भी गिरने के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। 7 जनवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा और एक बार फिर से सर्दी बढ़ने लगेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर सिमट जाएगा और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

प्रदूषण से नहीं मिली राहत

खास बात यह रही है कि इतनी बारिश के बाद भी प्रदूषण स्तर में बहुत अधिक गिरावट नहीं हुई। जानकारों का कहना है कि अभी हवा में नमी बनी हुई। आसमान साफ नहीं हुआ है। इस वजह से प्रदूषण के कण हवा में बने हुए हैं। जब आसमान साफ होगा और हवा की नमी कम होगी तो प्रदूषण का स्तर तेजी के साथ नीचे जाएगा। रविवार को 40 एमएम से अधिक बारिश रेकॉर्ड की गई।

दिल्ली में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में 12 सालों में जनवरी के एक दिन के दौरान सबसे ज्यादा बारिश रविवार को हुई। दोपहर करीब ढाई बजे तक राजधानी के कई इलाकों में रुक-रुक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी जोरदार बारिश होती रही। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 8.30 बजे तक ही राजधानी में 25.1 एमएम बारिश हो चुकी थी। इसके बाद 11.30 बजे तक 8.4 एमएम और इसके बाद 2.30 बजे तक 6.4 एमएम बारिश हुई।

घरों में रहे लोग

छुट्टी वाले दिन लोग बाहर एंजॉय करना चाहते थे, लेकिन बारिश ने उनका प्लान बिगाड़ दिया। लोग घरों में ही रहे। बच्चे भी बाहर नहीं निकल सके। सिटी फॉरेस्ट में चल रहा कॉर्निवाल भी बारिश से प्रभावित रहा। 2 दिन से जहां जमकर भीड़ थी, रविवार को बारिश की वजह से सन्नाटा रहा।

बारिश खत्म होने के बाद बढ़ेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के बाद फिर सर्दी बढ़ेगी, क्योंकि इस समय भी पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। बारिश के बाद वहां से सर्द हवाओं का प्रकोप दिल्ली-एनसीआर की तरफ बढ़ेगा तो न्यूनतम तापमान के साथ ही साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। शीतलहर भी चलेगी। गलन वाली सर्दी बढ़ेगी।

Tags: delhi newsdelhi rainsdelhi weather todayDelhi Weather UpdatesLatest Metro NewsMetro HeadlinesMetro NewsMetro News in Hindiदिल्ली का तापमानदिल्ली का मौसमदिल्ली में बारिश की संभावनामेट्रो Samachar
Previous Post

बदलते मौसम और बढ़ती ठंड में बच्चों का रखें विशेष ख्याल: डा. चौरसिया

Next Post

कोरोना के टीके के लिए करना होगा CoWin App पर रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रोसेस

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
cowin app

कोरोना के टीके के लिए करना होगा CoWin App पर रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रोसेस

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने रिजर्व बैंक की दो नवप्रवर्तनकारी सुविधाओं का किया उद्घाटन

12/11/2021
kalyan singh

कल्याण सिंह की हालत अस्थिर, PGI ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

19/07/2021
मोहन भगवत

विश्व को अपना बनाना है तो पहले भारत को अपना बनाना होगा : भागवत

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version