• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्ड फ्लू : केरल ने घोषित की राजकीय आपदा, देश में लाखों पक्षियों की मौत

Desk by Desk
05/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य, हरयाणा
0
बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट High alert on bird flu

बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब हिमाचल और केरल राज्य तक बर्ड फ्लू फैल गया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं हरियाणा में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। पंचकूला के बरवाला के पोल्ट्री फॉर्म्स में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक लाख मुर्गियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।

केरल में राजकीय आपदा घोषित

केरल के कोट्टायम और अलप्पुझा जिलों के कुछ इलाकों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसी के चलते प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों और उसके आस-पास एक किमी के दायरे में बत्तख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दे दिया है। अधिकारियों ने सूचना दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए 40,000 पक्षियों को मारना पड़ेगा। वहीं केरल ने बर्ड फ्लू को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है।

बर्ड फ्लू के दौरान चिकन खाना कितना है सुरक्षित? पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह

हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के लिए काल बना बर्ड फ्लू, 1800 की मौत

इसके अलावा हिमाचल के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। कांगड़ा जिले के पोंग बांध में मृत पाए गए पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैंपल भोपाल की लैब में भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट में H5N1 की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने बांध के आस-पास अंडा और मांस बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

WHO प्रमुख ने भारत की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी को किया टैग

हरियाणा में भी पक्षियों की मौत की खबर

हरियाणा के पंचकूला में मुर्गियों की मौत के बाद उनके सैंपल पशुपालन विभाग द्वारा लिए गए हैं। मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वहीं पोल्ट्री फार्म मालिकों को आशंका है कि मुर्गियों को हर साल लगाई जाने वाली रानीखेत वैक्सीन में गड़बड़ी से भी ऐसा हो सकता है। पंचकूला में करीब 80 लाख मुर्गियां हैं। पंचकूला के रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ पोल्ट्री फार्म हैं।

पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दर्शन सिंगल ने बताया कि मुर्गियों के मरने का पहला कारण ठंड भी हो सकता है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष मुर्गियों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के रिएक्शन से भी ऐसा संभव है। हालांकि इनमे से अब तक किसी बात को पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में पशुपालन विभाग की ओर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

अली अब्बास ज़फ़र ने पोस्ट कीं दुल्हन संग तस्वीरें, कटरीना कैफ़ ने दी बधाई

राजस्थान के कई जिलों में फ्लू की पुष्टि

राजस्थान के कई जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। झालावाड़ में सबसे पहले बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, यहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में कौओं की मौत हो गई थी। राज्य के कई जिलों में सोमवार को 170 से ज्यादा पक्षियों के मरने के मामले सामने आए थे।

मध्यप्रदेश: इंदौर में 150 कौवों की मौत से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के इंदौर में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अब तक 150 कौवों की मौत हुई है। जांच में कौवों में संक्रमण की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फॉर्मों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कौवों में एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई। हालांकि, इसकी इंसानों में मौजूदगी का अभी तक पता नहीं चला है।

Tags: Bird Flubird flu 2020bird flu in haryanabird flu in himachalbird flu in indiabird flu in keralabird flu in rajasthanbird flu newsIndia News in HindiLatest India News Updatesकेरल में बर्ड फ्लूबर्ड फ्लूबर्ड फ्लू इन इंडियाबर्ड फ्लू के लक्षणबर्ड फ्लू न्यूज़बर्ड फ्लू वायरस नामराजस्थान में बर्ड फ्लूहिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू
Previous Post

बर्ड फ्लू के दौरान चिकन खाना कितना है सुरक्षित? पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह

Next Post

मोदी सरकार किसानों के आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से कर रही है हमला : राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

मोदी सरकार किसानों के आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से कर रही है हमला : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

अमेरिका चुनाव परिणाम : जो बिडेन ने कहा- हम जीत रहे हैं, ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स का जनमत पर डाका

04/11/2020
Drowned

भैंस चरने गई चार बच्चियों की तलब में डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम

14/09/2021
corona vaccination in up

लखनऊ समेत सात शहरों में आज से लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version