Main Sliderखेलस्वास्थ्य

20 वर्ष के लड़के की तरह गांगुली का दिल कर रहा काम, मैराथन भी दौड़ सकते हैं

कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक सामान्य हैं। शनिवार को गांगुली की रिपोर्ट में हृदय से संबंधित ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला। उनके हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी हैं। उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी बाद में होने की संभावना है। बीसीसीआई अध्यक्ष को देखने के लिए डॉ. शेट्टी मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘गांगुली (48) देश की निधि हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉन्सन नहीं आएगें भारत

उन्हें दिल का हल्का दौरा आया था। इससे उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।’ जाने मामने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी ने मंगलवार को गांगुली के स्वास्थ्य की निगरानी के बाद इस बारे में बताया। डॉ. शेट्टी ने कहा कि गांगुली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा जाएगी है। गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

लखीमपुर : 37 साल तक नौकरी करने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

डॉ. शेट्टी ने वुडलैंड अस्पताल में गांगुली का उपचार कर रहे 13 डॉक्टरों की टीम से मिलने के बाद कहा, ‘गांगुली जल्द स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि उनका हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था।’ डॉ. शेट्टी ने कहा, ‘यह कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था। इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह सामान्य जीवन बिता सकते हैं।’

टीका किसी दल या किसी पार्टी का नहीं है, भाजपा के मंत्री का अखिलेश पर पलटवार

डॉ. शेट्टी ने गांगुली को ‘समय पर हर संभव’ बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘वह (गांगुली) बेहिचक मैराथन में भी हिस्सा ले सकते हैं, विमान उड़ा सकेंगे और अपने हर सपने, इच्छा को पूरा कर सकते हैं। अगर वह चाहें तो क्रिकेट भी खेल सकते हैं। यहां तक कि वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं।’

Related Articles

Back to top button