• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदायूं में निर्भया कांड: महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं उघैती इलाके में रविवार रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया।

आरोपियों ने महिला का पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।

महिला रविवार देर शाम पास के ही गांव में धर्मस्थल पर पूजा करने गई थी। उसी रात 11 बजे धर्म स्थल की देखरेख करने वाला अपने दो साथियों के साथ बोलेरो से महिला का खून से लथपथ शव लेकर घर पहुंचा। जब तक परिजन बाहर आते, वे शव घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। हालांकि, इस दौरान महिला के बच्चों ने तीनों को पहचान लिया, जिसके बाद रात में ही पुलिस को खबर कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित सत्यनारायण को फोन किया तो बहाने बनाने लगा। शिकायत के बावजूद पुलिस अगले दिन सोमवार को देर शाम गांव पहुंची। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो अफसरों के होश उड़ गए।

29 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़त, जानें नए रेट

महिला के शरीर को हैवानों ने बुरी तरह नोचा था। कई चोट के निशान मिले। इतना ही नही, उसका निजी अंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। आशंका जताई जा रही है कि रॉड डालने से यह स्थिति हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में महंत सत्यनारायण, मेवली निवासी वेदराम और जसपाल पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में धर्मस्थल के महंत समेत तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार हैं, उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

दुष्कर्म की घटनाओं के लिए देश-दुनिया में शर्मसार हो चुके बदायूं की पुलिस ने इस घटना से भी कोई सबक नहीं लिया। हैवानियत के 17 घंटे बाद भी महिला की लाश घर के बाहर पड़ी रही और शिकायत के बावजूद पुलिस सोती रही। मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैैं कि परिवार वाले गुहार लगाते रहे और पुलिस अगले दिन पर मामला टालती रही।

सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका : नकवी

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे महिला का शव उसके घर के सामने फेंककर भागे थे। इसके तुरंत बाद महिला के बच्चों ने फोन पर सूचना देकर आसपास के रिश्तेदारों को बुलवा लिया। दो घंटे बाद रात एक बजे थाना पुलिस को खबर की। रात भर पीड़ित पक्ष फोन करता रहा और पुलिस घटना को नजर अंदाज करती रही। सोमवार सुबह मृतका के रिश्तेदार खुद थाने पहुंचे तो उनसे कह दिया गया कि पुलिस पहुंच रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोशित थे। इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को मिली तो उन्होंने अंत्येष्टि के दौरान कोई विवाद न हो, इसलिए अंत्येष्टि स्थल पर फोर्स तैनात कर दी। फिलहाल रात में ही शव की अंत्येष्टि करने की तैयारी चल रही थी।

Tags: crime newscrime news in hindigangrape caseup crime newsup news
Previous Post

29 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़त, जानें नए रेट

Next Post

यूपी में चार IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
ips transfers

यूपी में चार IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

PM Modi

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

08/12/2023

इस दीवार में नहीं लगानी चाहिए हरे रंग की घड़ी

13/05/2024
neeraj singh

BJP नेता नीरज सिंह को फिक्की ने उप्र चैप्टर का चेयरमैन किया नियुक्त

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version