• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 71 पहुंची

Desk by Desk
06/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना के नए स्ट्रेन new covid strain

कोरोना के नए स्ट्रेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण भारत में तेजी से बढ़ रहा है। जहां देश में एक ओर कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस स्ट्रेन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 71 पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी है।

आज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे सौरव गांगुली, डॉक्टरों ने दिया ये बयान

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने बताया कि अब तक देश भर में अलग-अलग  प्रयोगशालाओं से नए यूके वेरिएंट के 71 सकारात्मक मामलों की पुष्टि हुई है। बता दें कि मंगलवार तक देश में 58 मामले ही सामने आए थे।

The total number of cases infected with the UK strain of the Coronavirus now stands at 71: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/gLvsEFN1QC

— ANI (@ANI) January 6, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए सभी लोगों को उनके राज्यों में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके निकट संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों, परिवार के सदस्यों और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे संक्रमित पाए गए अन्य लोगों के नमूनों के जीनोम सिक्वेंसिंग का काम भी चल रहा है। स्थिति पर लगातार सघन निगरानी बनी हुई है। नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर राज्यों को लगातार सलाह दी जा रही है।

मंगलवार को ऐसे 20 नए मामले मिले थे। ये सारे केस पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी में मिले थे। नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 10 विशेष प्रयोगशालाओं का समूह गठित किया गया है। अभी तक जो 58 मामले मिले हैं, उनमें से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में आठ और इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आईजीआईबी) में 11 मामले शामिल हैं।

इसके अलावा, कोलकाता के कल्याणी में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोमेडिकल जेनोमिक्स (एनआईबीएमजी) में एक, पुणे स्थित एनआइवी में 25, हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बॉयोलॉजी (सीसीएमबी) में तीन, बेंगलुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान अस्पताल (निमहांस) में 10 केस पाए जा चुके हैं।

Tags: BritainCOVID-19dr renu swarupIndia News in HindiinsacogLatest India News UpdatesmutationsNew COVID Strainnew uk variantpositivert-pcrUk covid variantकोरोना के नए स्ट्रेन
Previous Post

आज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे सौरव गांगुली, डॉक्टरों ने दिया ये बयान

Next Post

इस दिन हो सकती है UPTET 2020 की परीक्षा, जान लें पूरी डिटेल

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
UP TET

इस दिन हो सकती है UPTET 2020 की परीक्षा, जान लें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

Bangladesh had made this request to BCCI

बांग्लादेश ने BCCI से की थी ये रिक्वेस्ट, जय शाह ने दिया ये जवाब

15/08/2024
drowning

गंगा स्नान करने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

31/05/2022

भारतीय हॉकी स्टार रुपिंदर पाल ने लिया संन्यास

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version