• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिरकार ट्रंप ने मानी हार, जो बाइडन को सत्ता सौंपने को तैयार

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
us president election

ट्रंप-बाइडेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने गुरुवार को जो बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 20 जनवरी को जो बाइडन देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे के बीच पहली बार अपनी हार स्वीकार करते हुए सत्ता के व्यवस्थित हस्तांतरण की बात कही है।

कांग्रेस के संयुक्त सत्र ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन व उपराष्ट्रपति पद पर कमला हैरिस को मिली जीत को सत्यापित कर दिया है। इसके बाद अपनी हार मानते हुए ट्रंप ने कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन को सत्ता का ‘व्यवस्थित’ हस्तांतरण किया जाएगा। बता दें कि यह पहली बार है जब ट्रंप ने अपनी हार को स्वीकार किया है। अब तक वे चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए नतीजों को पलटने की कोशिश कर रहे थे।

निर्वाचन का सत्यापन कांग्रेस के संयुक्त सत्र में गुरुवार तड़के किया गया। निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैकड़ों समर्थकों द्वारा कांग्रेस की कार्यवाही बाधित किए जाने के बाद बुधवार देर रात संयुक्त सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। निर्वाचन मंडल के मतों की पुष्टि कैपिटल हिल पर हिंसा की घटना के बाद आई है जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद इलाके में लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

कल से शुरू हो जाएगा वैक्सीन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम

इस हिंसा में सुरक्षाकर्मियों के लिए अपनी जान बचाकर भागने की नौबत आ गई। कैपिटल परिसर के भीतर गोलीबारी की घटना हुई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन करीब आठ करोड़ मतों के साथ निर्वाचन मंडल के 306 मतों को हासिल करने में सफल हुए थे।

CLAT 2021 की अब इस दिन होगी परीक्षा, देखें नया शेड्यूल

संसद में दो घंटे तक चली सत्यापान की कार्यवाही का सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर समर्थन किया। यहां तक कि उन्होंने दो राज्यों- एरिजोना एवं पेंसिल्वेनिया में निर्वाचन संबंधी आपत्तियों को भी खारिज कर दिया। सीनेट ने छह मतों के मुकाबले 93 मतों से एरिजोना के चुनाव नतीजों पर आपत्ति को अस्वीकार किया, जबकि प्रतिनिधि सभा ने इसे 121 के मुकाबले 303 मतों से खारिज किया।

Congress accepts Electoral College result, which clears the way for Joe Biden (in file photo) to become president of the United States: Reuters pic.twitter.com/ZkppTthSbr

— ANI (@ANI) January 7, 2021

इसी प्रकार सीनेट ने पेंसिल्वेनिया के चुनाव नतीजों पर आपत्ति को सात के मुकाबले 97 मतों से अस्वीकार किया, जबकि प्रतिनिधि सभा में आपत्ति 138 के मुकाबले 282 मतों से नामंजूर हुई। भारतीय मूल के चार सांसदों- रो खन्ना, एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाला ने आपत्ति के खिलाफ मत दिया।

Tags: congressconstitution amendmentdonald trumpHouse of CommonsJoe BidenJoe Biden newsjoe biden president electKamala harrisMike Penceready to hand over power to Joe Bidentrump supportersTrump was ultimately defeatedWorld Hindi NewsWorld News in Hindiआखिरकार ट्रंप ने मानी हारकमला हैरिसकांग्रेसजो बाइडनजो बाइडन को सत्ता सौंपने को तैयारट्रंप समर्थकडोनाल्ड ट्रंप
Previous Post

रिया चक्रवर्ती की एफआईआर खारिज कराने के लिए सुशांत की बहन पहुंची हाईकोर्ट

Next Post

इवांका ट्रंप ने दंगाइयों को देशभक्त कहकर डिलीट किया ट्वीट

Desk

Desk

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
Next Post

इवांका ट्रंप ने दंगाइयों को देशभक्त कहकर डिलीट किया ट्वीट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जम्मू-कश्मीर का यह चुनाव तीन परिवारों और यहां के नौजवानों के बीच का हैः धामी

18/09/2024
महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं पुण्यतिथि

महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं पुण्यतिथि, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख हवन में हुए शामिल

07/10/2020
cm yogi

70 सालों तक विपक्ष ने लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाया : सीएम योगी

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version