• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलित युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
Shahjahanpur scandal

Shahjahanpur scandal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दलित लड़की से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 48 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए रेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 2 दिन पहले एक दलित लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मानें तो गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रखे हैं और उन्हें ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते हैं। 21 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल ही नामजद लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।

एमसीडी को बर्खास्त कर और दोबारा चुनाव कराया जाए : आप

लड़की ने कहा था कि एक कमरे में बंद करके उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित लड़की ने कहा कि गांव के लड़कों ने कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके अश्लील वीडियो बना डाले और धमकी देते रहते हैं कि यदि शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वे इन वीडियो को वायरल कर देंगे।

पीड़िता ने यह भी कहा कि भूरी सिंह और अनिल कुमार ने वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल किया और पिछले एक महीने में कई बार उसका बलात्कार किया। लड़की ने दावा किया कि जब उसने इस महीने की शुरुआत में दोनों से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

झांसी : पत्नी ने प्रेमी संग मिल करायी पति की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

दलित लड़की के पिता ने रोते हुए बताया कि गांव के ही लड़कों ने उनकी लड़की के साथ गलत काम किया है और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता के मुताबिक जब 1 दिसंबर को उनकी बेटी मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने गई थी, तब आरोपी भूरी सिंह ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही आरोपी के 25 वर्षीय दोस्त अनिल कुमार ने उस दौरान (रेप का) वीडियो शूट किया और दोनों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।

दूसरी तरफ, पुलिस ने पीड़िता की उम्र की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि लड़की की सही उम्र मेडिकल के बाद ही पता चल पाएगी। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की संभावना है।

फिरोजाबाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लड़की से प्राप्त शिकायत के आधार पर इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भूरी सिंह, अनिल कुमार और वेद प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और एससी/एसटी के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

एमसीडी को बर्खास्त कर और दोबारा चुनाव कराया जाए : आप

Next Post

राजभवन में लगेगी फल,पुष्प ,शाकभाजी प्रदर्शनी, कोविड प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post
Exhibition will be held in Raj Bhavan

राजभवन में लगेगी फल,पुष्प ,शाकभाजी प्रदर्शनी, कोविड प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

यह भी पढ़ें

वायरल वीडियो

जानें-कैसे गांव वालों को बेवकूफ बनाता है यह शख्स

19/07/2020
bada mangal

हनुमान जयंती पर एक चुटकी सिंदूर से कर ले ये उपाय, सारे कष्टों से मिलेगी मुक्ति

16/04/2022
Love Jihad

 ‘लव जिहाद’ के तीन आरोपी गिरफ्तार

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version