• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाराबंकी में 17 कौए मृत पाए गए, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
08/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
17 crows found dead in Barabanki

17 crows found dead in Barabanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बदोसराय कस्बे की एक बाग में अचानक हुई कौवों की मौत से हड़कंप मच गया। वहीं वर्ल्ड फ्लू की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन व पशु विभाग की टीमों ने जांच पड़ताल कर स्थिति का जायजा लिया है।

बदोसराय कस्बे में मुख्य चौराहे पर राजाराम गुप्ता होटल के पीछे मुरलीधर गुप्ता आदि की सागौन के पेड़ों की बाग में बीते कई दिनों से कौवों के मरने का सिलसिला चल रहा है।शुक्रवार को सुबह को कुछ ग्रामीण इस बाग में शौच के लिए गए थे । बाग मे दर्जनों कौवों के मृत शव को देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के बाग से बाहर आते ही कौवों के मरने की सूचना चारों तरफ फैल गई ।

बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहम गए। कौवों की मौत की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुबोध कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो पाया कि बाग में करीब दो दर्जन कौवों के मृत अवशेष पड़े हुए हैं। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशु विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डॉ. संजीव कुमार रस्तोगी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सिरौलीगौसपुर के नेतृत्व में 3 सदस्य डॉक्टरों का जांच दल मौके पर पहुंचा और मृतकों की जांच कर नमूना सैंपल जांच के लिए भेज दिया। वहीं मृत कौवों को एकत्रित करवा कर वन विभाग की टीम ने दफन करवा दिया है।

सेना से रिटायर जवान समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी गोपनीय जानकारी

इस मौके पर सहायक वन क्षेत्राधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता वन दरोगा मिश्रीलाल पशु चिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध वन क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार शुक्ला ने बताया की पशु विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कौवों के मरने की स्थिति का पता चल पाएगा। कि इनकी मौत किन कारणों से हुई है। किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

निशाद भेजे गये सैंपल

8 जनवरी को बदोसराय कस्बे के पास सागौन की बाग में 17 कौवे मृत पाये गये, जिसके संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अन्तर्गत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाराबंकी से संपर्क स्थापित कर 3 डॉक्टरों का पैनल गठित कराकर सैम्पल एकत्र कराकर निशाद संस्थान भोपाल भेजने की कार्यवाही की गयी हैं।  इनमें बर्ड फल्यू की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है । इसकी सम्पूर्ण सूचना वन मुख्यालय को भेजी जा चुकी है।

Tags: 17 crows found dead in Barabankibarabanki newsBird Fluup news
Previous Post

सेना से रिटायर जवान समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी गोपनीय जानकारी

Next Post

फर्जी दस्तावेज़ लगाकर नौकरी कर रहे है शिक्षक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Fake teacher

फर्जी दस्तावेज़ लगाकर नौकरी कर रहे है शिक्षक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Monsoon

इस दिन केरल में दस्तक देगा मॉनसून, उत्तर भारत में अच्छी बारिश की उम्मीद

26/05/2023
हेमंत सोरेन

पिछली सरकार ने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है : हेमंत

15/10/2020
Yogi Cabinet Expanded

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version