• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवासी भारतीय ‘ब्रांड इंडिया’ को ऐसे करें सर्पोट, ताकि भारत बने आत्मनिर्भर

Desk by Desk
09/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन Pravasi Bharatiya Divas Conference

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की सभ्यता और संस्कृति की पताका विदेशों में फहराने के लिए प्रवासी भारतीयों की तारीफ की है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों का इस्तेमाल करने की आज अपील की ताकि ‘ब्रांड इंडिया’ की पहचान को और मजबूती प्रदान की जा सके।

प्रवासी भारतीय दिवस पर श्री मोदी ने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ रहा है तो यहां भी ब्रांड इंडिया की पहचान को मजबूत बनाने में आपका रोल अहम है। जब आप मेड इन इंडिया उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेंगे तो आपके इर्द-गिर्द रहने वालों में भी इनको लेकर विश्वास बढ़ेगा।

बदांयू केस पर नेशनल विमेन कमीशन की प्रतिनिधि के बयान पर नाराज नव्या

उन्होंने कहा कि ये मेड इन इंडिया उत्पाद चाय से लेकर कपड़ों और दवाओं तक कुछ भी हो सकते हैं। इससे देश का निर्यात तो बढ़ेगा ही हमारी विविधता भी दुनिया में पहुंचेगी। प्रधानमंत्री ने देश में निवेश करने, विदेशों में कमाये गये पैसे स्वदेश भेजकर देश के विकास में योगदान देने और कोविड-19 महामारी के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान देने के लिए प्रवासी भारतीयों की तारीफ की है। कहा कि आज खान-पान हो या फैशन, पारिवारिक मूल्य हों या कारोबारी मूल्य, देश के प्रवासियों ने दुनिया भर में भारतीयता का प्रसार किया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर समय, हर पल अपने प्रवासियों के साथ खड़ी है। दुनियाभर में कोरोना लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लाया जा चुका है। विदेशों में भारतीय समुदाय को समय पर सही मदद मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किये गये। महामारी के बीच भी भारतीयों के रोज़गार सुरक्षित रहें, इसके लिए कूटनीतिक स्तर पर हर संभव कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों सहित अनेक देशों से लौटे साथियों के लिए ‘स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डाटाबेस फॉर इम्प्लॉयमेंट सपोर्ट’ यानी ‘स्वदेस’ नाम की नयी पहल शुरू की गई। इसका उद्देश्य वन्दे भारत मिशन में लौट रहे कामगारों की कौशल की पहचान कर उन्हें भारतीय और विदेशी कंपनियों से जोड़ना है।

Tags: brand IndiaIndia becomes self-reliantOverseas IndiansOverseas Indians should brand India so that India becomes self-reliantताकि भारत बने आत्मनिर्भरप्रवासी भारतीय ‘ब्रांड इंडिया’ को ऐसे करें सर्पोटप्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्रभारतीय दिवस सम्मेलन
Previous Post

पूरे विश्व में दस जनवरी को मनाया जाएगा विश्व हिंदी दिवस

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कही ये बात, होगा भारत को फायदा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कही ये बात, होगा भारत को फायदा

यह भी पढ़ें

Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

24/01/2025

पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो आज ही ट्राई करे इन टिप्स को

21/08/2021

BJP की पूर्व पार्षद की घर के सामने हत्या, बदमाशों ने 17 बार मारे चाकू

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version