• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आउट, ऋषभ पंत के बारे में आई ये बड़ी खबर

Desk by Desk
09/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ravindra jadeja

ravindra jadeja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है, जिसके बाद उसमें फ्रैक्चर हो गया है। जडेजा अब सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे और वह ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। दूसरी ओर ऋषभ पंत भी कोहनी में चोट खा बैठे थे, लेकिन खबरें हैं कि वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर पाएंगे।

बता दें जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद पर चोट लगी थी। स्टार्क की शॉर्ट गेंद जडेजा के अंगूठे में लगी और उन्हें दूसरी पारी में गेंदबाजी में परेशानी हुई। इसके बाद जडेजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से खबर आई कि उनकी हड्डी टूट गई है। वह सिडनी ही नहीं बल्कि ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। दूसरी ओर पंत की कोहनी पर भी चोट लगी लेकिन वो इतनी गंभीर नहीं है। दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।

विवाहिता पुत्री की गोली मारकर की हत्या, पिता ने किया थाने में आत्मसमर्पण

जडेजा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़े झटके की तरह है। दरअसल जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से फॉर्म में थे। मेलबर्न टेस्ट में जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाया था और सिडनी टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने चार विकेट लिये थे। इसके अलावा अपनी फील्डिंग से भी जडेजा काफी योगदान देते हैं। जडेजा ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ को जबर्दस्त थ्रो पर रन आउट किया था।

चेतेश्वर पुजारा ने भी सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन खत्म होने के बाद कहा कि टीम इंडिया को जडेजा की कमी खलने वाली है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जडेजा के चोटिल होने का असर पड़ा है। हमारे पास सिर्फ चार गेंदबाज है। इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। किसी गेंदबाज के कम होने से चीजें आसान नहीं होंगी। खासकर तब वह गेंदबाज रवींद्र जडेजा के जैसा हो, जिन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिये और एक छोर से दबाव बनाये रखा।

Tags: Ind vs Ausindia vs australiaravindra jadejaravindra jadeja outrishabh pant injuryऋषभ पंतभारत-ऑस्ट्रेलियारवींद्र जडेजा
Previous Post

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का आना, ममता बनर्जी का जाना है तय : जेपी नड्डा

Next Post

अलाव ताप रही महिलाओं पर गिरी छज्जे की दीवार, मलबे में दबकर एक की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Balcony wall fell

अलाव ताप रही महिलाओं पर गिरी छज्जे की दीवार, मलबे में दबकर एक की मौत

यह भी पढ़ें

बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार दे रही टैबलेट : मुख्यमंत्री पुष्कर

01/01/2022
air india

न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, बीच रास्ते से मुंबई लौटा विमान

10/03/2025
Anil Kapoor

अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम का स्पेशल मैसेज, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version