• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में कोरोना के 526 नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर हुई 96.74 प्रतिशत

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
corona in up

उप्र में कोरोना के 526 नए मामले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी के बीच रिकवरी दर बढ़कर 96.74 प्रतिशत हो गई है और 24 घंटे में 516 संक्रमित मिले हैं।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,23,225 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,54,40,392 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 516 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 10,864 कोरोना के एक्टिव मामले में से 4,061 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,045 लोग इलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में इलाज करने के बाद रहे हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.74 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,74,312 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,82,134 क्षेत्रों में 5,05,132 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,03,264 घरों के 15,16,84,376 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है।

कोरोना काल में पैरोल पर रिहा हुए बंदियों में से 38 फरार, इटावा जेल में मचा हड़कंप

श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर आज पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों जैसे पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है उनको वैक्सीन लगायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला पुनः सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर उपचार किया जा रहा है। आरोग्य मेले के तहत ओपीडी सेवा, विभिन्न रोग से सम्बन्धित जानकारी आवश्यक जांच, उपचार एवं संदर्भन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मेले में आईसीडीएस भी प्रतिभाग करता है जिसमें महिलाओं व बच्चों के पोषण से संबधित सूचनाएं उपलब्ध करायी जाती है। मेले के अन्तर्गत अब तक 2,62,701 लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जा गया है तथा 6,214 लोगों को हाई सेन्टर से लिये भेजा गया है।

यूपी में पार्टी के लिए जगह तलाशने निकले ओवैसी, 12 जनवरी को करेंगे पूर्वांचल का दौरा

श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत आयुष्मान भारत योजना के 24,870 गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे तथा पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाए।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

कोरोना काल में पैरोल पर रिहा हुए बंदियों में से 38 फरार, इटावा जेल में मचा हड़कंप

Next Post

बर्ड फ्लू के मद्देनजर इटावा सफारी पार्क में हाई अलर्ट जारी, पक्षियों पर पैनी नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

20/06/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Baglamukhi
Main Slider

सीएम योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

20/06/2026
Next Post
Etawah Safari Park

बर्ड फ्लू के मद्देनजर इटावा सफारी पार्क में हाई अलर्ट जारी, पक्षियों पर पैनी नजर

यह भी पढ़ें

Heavy industries started setting up in Gida as well.

बदला माहौल तो गीडा में भी लगने लगीं हैवी इंडस्ट्रीज

10/03/2023
Pitru Paksha

सिर्फ ब्रह्मण को भोज कराने से पितर नहीं होते संतुष्ट, इन्हें खिलाने से पूरा होता है श्राद्ध

15/09/2025
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

कांग्रेस की नसों में किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त : प्रियंका

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version