• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली सुरंग, पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़ Pakistan conspiracy busted

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सुरंग का पता चला है। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की आतंकियों को भारत भेजने की एक और करतूत सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सुरंग का पता लगाया है। एक अभियान के दौरान सुबह बोबिया गांव में बीएसएफ के जवानों द्वारा आतंकवादियों की घुसपैठ की सुविधा के लिए सीमा पार से बनाई गई सुरंग का पता चला है। बीएसएफ के वरिष्ठ और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मैसेजिंग एप SINGAL और TELEGRAM बन रहा है भारतीयों की पसंद

सूत्रों ने बताया कि इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर है। साथ ही सुरंग से सीमेंट की बोरियां बरामद हुई हैं। जोकि पाकिस्तान के कराची की बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की पोस्ट के ठीक सामने से इस सुरंग को खोदने की काम शुरू हुआ है।

इससे पहले अगस्त 2020 में सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड की सीमा पर एक सुरंग मिली थी। सीमा से पचास मीटर दूर मिली इस सुरंग में पाकिस्तान निर्मित बोरियां बरामद हुई थीं। जिनमें बालू (रेत) भरी हुई थी। बता दें कि इससे पहले भी सीमा से सटे कई इलाकों में सुरंग मिल चुकी हैं।

बीएसएफ को सांबा क्षेत्र में सुरंग के बारे में इनपुट मिल रहे थे। इसके मद्देनजर विशेष टीमों को इसका पता लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे। एक विशेष टीम को सुरंग मिली। यह सुरंग शून्य रेखा से लगभग 150 गज लंबी थी। सुरंग के मुहाने को सैंडबैग द्वारा बंद किया गया था।

एलओसी पर सख्ती के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों को धकेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पुलवामा हमले में शामिल आतंकी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से ही घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। इसकी पुष्टि एनआईए की ओर से दाखिल चार्जशीट में हो चुकी है।

बीएसएफ ने चलाया था ऑपरेशन सुदर्शन

नगरोटा हमले के बाद जिसमें आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की खबरें आई थी, बीएसएफ की ओर से बार्डर इलाकों में ऑपरेशन सुदर्शन चलाया गया था। इसके तहत बार्डर से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों तथा ढोक (झोपड़ी) में रहने वालों की सूची बनाई गई थी। यह फुलप्रूफ इंतजाम करने की कोशिश की गई थी कि यदि घुसपैठ की कोशिश हो तो उसका आसानी से पता लगाया जा सके।

Tags: Border Security ForceBSFInternational BorderJammu Hindi SamacharJammu News in HindiKathuaLatest Jammu News in HindiPakistan conspiracy bustedtunnelपाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़
Previous Post

कोविड-19 : राजस्थान पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

Next Post

दर्दनाक : यूपी के इटावा में बस और ट्रक आपस में भिड़े, दस घायल

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Next Post
accident

दर्दनाक : यूपी के इटावा में बस और ट्रक आपस में भिड़े, दस घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं: सीएम योगी

19/02/2025
gold

सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फिंकी

25/11/2022
Punjab's holy cities become 'drug-free zones'

सिख विरासत को सम्मान, इस राज्य के ‘पवित्र शहर’ बने नशा-मुक्त ज़ोन

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version