• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिगो मैनेजर की हत्या : चढ़ा बिहार का सियासी पारा, विपक्ष बोला-‘महाजंगलराज के महाराजा इस्तीफा दो’

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
इंडिगो के मैनेजर की हत्या Indigo's manager murdered

इंडिगो के मैनेजर की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीते मंगलवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है। इसके बाद सूबे में सियासत इस भीषण ठंड में गरमा गई है। बता दें कि मंगलवार शाम पटना एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

रूपेश हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। रूपेश सिंह की हत्या को लेकर भाजपा में मतभेद नजर आ रहा है। विपक्षी दल नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं अब दो भाजपा सांसद गोपाल नारायण सिंह और विवेक ठाकुर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले, एक और सांसद लां एंड आर्डर के मुद्दे पर चिट्ठी लिख चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए जारी किया कोल्ड डे अलर्ट

आरजेडी नेता तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए ट्वीट किया कि ‘महाजंगलराज का महाराजा इस्तीफा दो।’

महाजंगलराज का महाराजा इस्तीफा दो।

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 13, 2021

पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह ट्वीट करके नीतीश के इस्तीफे की मांग की है। तेजस्वी यादव ने लिखा, अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना एनडीए की सामूहिक विफलता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश  द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा था कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियां मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है।

अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है।

उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 13, 2021

सीबीआई जांच की मांग तेज

इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है। रूपेश हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पप्पू यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है, तो भाजपा के सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। विवेक ठाकुर ने कहा कि या तो बिहार सरकार 3 से 5 दिन के भीतर अपराधियों को पकड़े या फिर ये मामला सीबीआई को सौंपे।

इंडिगो के सीनियर मैनेजर को पटना में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। बेहतरीन इंसान थे रूपेश। एयरपोर्ट पर सबसे मिलनसार व् मददगार लोगों में थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

ये हत्या बिहार के लॉ एंड आर्डर पर बहुत गंभीर सवाल पैदा करती है।#महाजंगलराजinबिहार

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 13, 2021

आरजेडी नेता तेजप्रताप ने कहा कि इंडिगो के सीनियर मैनेजर को पटना में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया। बेहतरीन इंसान थे रूपेश। एयरपोर्ट पर सबसे मिलनसार व मददगार लोगों में थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ये हत्या बिहार के लॉ एंड आर्डर पर बहुत गंभीर सवाल पैदा करती है।

Tags: biharbihar cmBihar Hindi SamacharBihar News in HindicbiindigoIndigo's manager murderedLatest Bihar News in HindiMurder CasemurdersNDANitish Kumarpatna airport newsRupesh kumarSITTEJ PRATAP YADAVTejashwi Yadavइंडिगो के मैनेजर की हत्या
Previous Post

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए जारी किया कोल्ड डे अलर्ट

Next Post

कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए सदस्यों ने ली शपथ

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
karnataka cabinate expansion

कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए सदस्यों ने ली शपथ

यह भी पढ़ें

Share Market

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Financial Commission

15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जारी

29/10/2020
Jansunwai Samadhan Portal

एक मोबाइल नम्बर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version