• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत, बीएलओ के बर्खास्तगी की सिफारिश

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम, ख़ास खबर
0
Voter List

voter list

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में फाजिलनगर ब्लॉक के सुमही बुजुर्ग गांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी बीएलओ को बर्खास्त करने की सिफारिश करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोरा ने आज यहां बताया कि पंचायत चुनाव के लिए बनाई जा रही मतदाता सूचियों का प्रथम प्रकाशन हो चुका है। इस पर आपत्तियां लेकर अब अंतिम सूची का प्रकाशन होना है। फाजिलनगर ब्लाक के सुमही बुजुर्ग गांव में बीएलओ का कार्य रोजगार सेवक लोकमान अंसारी कर रहे थे।

गांव के मधुबन सिंह, शेषनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह आदि ने उन्हें प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीएलओ द्वारा 14 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को भी मतदाता बना दिया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दोनों ही वैक्सीन को बताया सुरक्षित

आरोप है कि बीएलओ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहता है। उन्होंने बताया कि वह पिछले पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। बीएलओ द्वारा अपने मजरे के तीन वार्ड से करीब चार सौ नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया है। जिसमें कई नाम पड़ोसी गांव व पड़ोसी प्रांत बिहार के भी हैं।

श्री वोरा ने बताया कि पिछले सप्ताह आरोपी बीएलओ लोकमान अंसारी को हटा दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आयी थी कि पूर्व बीएलओ ने फर्जी आधार नंबर व नाम-पते से जो मतदाता बनाए हैं उसमें से कई छठीं व सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं।

पहली बार एशियन-एफ 3 में भाग लेगी भारतीय टीम मुंबई फालकन्स

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तीन दिन पहले हुई थी। शिकायतों की ब्लाक व राजस्व कर्मियों से जांच कराई गई है। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। तत्कालीन बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच एडीओ पंचायत मजरूल हक ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर उनकी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। कमेटी जल्द जांच कर अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजेगी।

Tags: BLOkushinagar newsPanchayat electionup newsvoter list
Previous Post

प्राथमिकता के आधार पर बारी-बारी से सबको टीका लगेगा: सीएम योगी

Next Post

नस्लीय टिप्पणी के मामले पर नाथन लियोन ने सिराज कि की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
md siraj

नस्लीय टिप्पणी के मामले पर नाथन लियोन ने सिराज कि की तारीफ

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों को लेकर CM धामी की पहल, सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर लोगो लगाने का किया आग्रह

13/01/2025
yogi

मप्र में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

18/07/2022

STF ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, मैफाड्रोन ड्रग्स बरामद

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version