• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात: प्रदर्शन कर रहे आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, घसीट कर ले गई पुलिस

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAp Party leader arrest

AAp Party leader arrest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात  के सूरत  में बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष गोपाल इटालिया  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल सूरत में एयरपोर्ट के पास डायमंड बुर्स में कथित रूप से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में सियासी पारा गरमा गया है। बुधवार को गोपाल इटालिया इसी मामले के तहत स्‍थानीय हीरा व्‍यापारियों से मुलाकात के लिए गए थे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्‍हें उनसे मिलने नहीं दिया। इटालिया की ओर से एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया गया है कि पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार करके घसीटते हुए ले गई।

इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्‍होंने इटालिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष को भाजपा की पुलिस देखिए कैसे ले जा रही है। अभी तक गुजरात में भाजपा और कांग्रेस मिलकर फ़्रेंड्ली राजनीति करते थे। पहली बार कोई उन्हें चुनौती देने वाला आया है।’

आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष को भाजपा की पुलिस देखिए कैसे ले जा रही है।

अभी तक गुजरात में भाजपा और कांग्रेस मिलकर फ़्रेंड्ली राजनीति करते थे। पहली बार कोई उन्हें चुनौती देने वाला आया है। https://t.co/9m68UlCXW9

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 13, 2021

वहीं गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर अपनी गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करके लिखा, ‘सूरत में डायमंड बुर्स में 20 हजार करोड़ के घोटाले की लगातार शिकायतों के बाद आज में सूरत के हीरा व्यापारियों को मिलने हीरा बाजार गया था। दुख है कि डायमंड बुर्स घोटालेबाज भाजपा ने मुझे हीरा व्यापारियों से मिलने ही नहीं दिया और इतनी बर्बरता के साथ पुलिस बाज़ार से घसीटते हुए मुझे ले गई।’

मायावती ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन

जानकारी के मुताबिक गांधी नगर के राजस्‍व और शहरी विकास विभाग ने सूरत डायमंड बुर्स और सूरत हवाई अड्डे के पास आभवा विस्‍तार को लेकर 17 लाख वर्ग मीटर सरकारी भूमि से संबंधित कथित 20 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच नहीं की है। इसमें एक बीजेपी नेता का नाम भी सामने आने की बात आ रही है।

Tags: aap leader gopal italiaAAp Party leader arrestArvind Kejriwalbjpcongressgujrat newsNational news
Previous Post

मायावती ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन

Next Post

राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों के लिए ‘विशेष’ प्रार्थना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
rahul-priyanka wishes makar sankranti

राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों के लिए ‘विशेष’ प्रार्थना

यह भी पढ़ें

Alcohol

इस मुस्लिम देश ने शराब को लेकर किया बड़ा फैसला, हर कोई हुआ हैरान

02/01/2023
Akshaye Khanna is crazy about Siddharth and Rathi's hot chemistry

सिद्धार्थ और राठी की हॉट केमिस्ट्री देख अक्षय खन्ना हुए दीवाने

19/05/2021
योगी का ममता पर तीखा प्रहार

योगी का ममता पर तीखा प्रहार

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version