कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ देश के इतिहास में अहम दिन : जेपी नड्डा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत को देश के इतिहास का अहम दिन बताया है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का बेहद अहम दिन है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से युद्ध के लिए दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान की शुरुआत की है।
मोदी देश का नेतृत्व करते हुए सब के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ प्रयासों के लिए सलाम करते हैं। यही लोग सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के सच्चे नायक हैं।
छपरा कचहरी-गोमतीनगर ट्रेन चलेगी 27 जनवरी से, देखें समय-सारिणी
वैक्सीन हमें कोरोना वायरस से बचाएगा, लेकिन हमें इसके साथ मास्क पहनने , नियमित अंतराल में हाथ धोने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का ख़याल रखना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। पहले दिन तीन लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।




