• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निठारी के ‘नरभक्षी’ को 12वें केस में भी मिली मौत की सजा, बोला- मेरे नसीब में फांसी ही है

Writer D by Writer D
16/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद, नोएडा
0
Nithari case

Nithari case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड में 319 दिन की सुनवाई के बाद युवती से दुष्कर्म और हत्या से जुड़े 12वें केस में दोषी करार दिए गए नौकर सुरेंद्र कोली को शनिवार को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सजा सुनाए जाने के बाद वापस जेल ले जाते समय सुरेंद्र कोली ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि मेरे नसीब में फांसी ही है।

विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में सुबह 11 बजे डासना जेल से सुरेद्र कोली को पेश किया गया। सजा पर बहस के बाद विशेष अदालत ने युवती को अगवा कर दरिंदगी और हत्या के मामले में दोषसिद्ध सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बाहुबली अतीक के करीबी अजय पाल के 12 करोड़ के भवन पर चला पीडीए का बुलडोजर

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जे.पी. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर सुरेंद्र कोली को दोषी ठहराया था। शनिवार को विशेष अदालत ने सजा के बिंदु पर कोली के किए कुकृत्य को गंभीरतम श्रेणी का अपराध मानते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है। शर्मा ने बताया कि कोली पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी सुनाया गया है। निठारी कांड में कुल 17 मामले दर्ज हैं। विशेष अदालत से इसमें 12 मामले में फैसला सुनाया गया है। सभी मामलों में अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है।

बता दें कि, निठारी कांड के 12वें केस में शुक्रवार को गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने आरोपी सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया था, जबकि मोनिंदर सिंह पंढेर को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था।

विशेष अदालत में निठारी कांड से जुड़ा यह 12वां मामला है। इस मामले में कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और नौकर सुरेंद्र कोली पर निठारी की युवती का अपहरण करने के बाद कोठी में दुष्कर्म कर हत्या और शव को छुपाने का आरोप था।  सीबीआई ने बच्चियों के लापता होने और हत्या कर शव छुपाने के मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि इन लोगों ने मासूम और नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी और फिर शवों को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया था।

मकर संक्रांति पर्व पर “सामाजिक समरसता में ग्रहों का योगदान” विषय पर संगोष्ठी

निठारी में 2006 में दिल दहला देने वाले 12 मामलों में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट भले ही फैसले सुना चुकी हो, लेकिन इसी कांड में 5 मामले अब भी कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों में भी अभी फैसला आना बाकी है। इसके साथ ही निठारी कांड से जुडे़ तीन मामले ऐसे भी हैं, जिन में आज तक कोई पर्दा नहीं उठ सका। कई महीनों की जांच के बाद जब इन तीन मामलों में कोई सबूत नहीं मिला तो सीबीआई ने इनमें अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

Tags: crime newsNithari casenoida casesurendra koliup news
Previous Post

बाहुबली अतीक के करीबी अजय पाल के 12 करोड़ के भवन पर चला पीडीए का बुलडोजर

Next Post

सीएम योगी ने मथुरा व गाजियाबाद में दो नए थाने बनाने के दिये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी ने मथुरा व गाजियाबाद में दो नए थाने बनाने के दिये निर्देश

यह भी पढ़ें

property seized

बिल्डर्स की 35.11 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज

05/02/2023
Sushant June 13 night

पड़ोसी महिला का बयान- 13 जून की रात बंद थी सुशांत के कमरे की लाइट

23/08/2020
DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध

27/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version