• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकलांग प्रमाण-पत्र बनाकर स्कॉलरशिप हड़पने वाले गिरोह के मास्टर माइंड समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बहराइच
0
scholarship scam

scholarship scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ ने फर्जी तरीके से विकलांग प्रमाण-पत्र बनाकर स्कॉलरशिप का पैसा हड़पने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में संजय कुमार यादव, अफजल वसीम खान और रवि कुमार यादव हैं। ये सभी बहराईच के रहने वाले हैं। इनके पास से 245 सिम कार्ड, फर्जी 35 आधार कार्ड, 55 फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र (सीएमओ बहराईच का), 24 मोहर, 250 एसबीई जन सेवा केन्द्र का पासबुक, 5 मोबाईल फोन, लैपटाप, प्रिन्टर, 400 फर्जी स्कालरशिप फार्म और  12 यूपी बोर्ड की ब्लैंक मार्कशीट बरामद हुई हैं। ये आरोपी बहराइच से गिरफ्तार किये गये हैं।

पूर्व शिक्षक एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, घर पर लगा समर्थकों का तांता

प्रवक्ता ने बताय कि इस गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ की टीमें सुरागरसी में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ग्राम नगर, थाना कोतवाली, जनपद बहराइच के एक स्कूल में कुछ लोगों द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त कर लिया जाता है। इस सूचना पर एसटीएफ ने मुन्सरा देवी उषा इंटर कॉलेज, नगर, कोतवाली, बहराईच पहुंचकर तीनों व्यक्तियो को विद्यालय गेट पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार यादव ने बताया कि मैं इस विद्यालय का प्रधानाचार्य हूँ। हम लोग कूटरचित दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर फर्जी आधार लगाकर जनसेवा केन्द्र से बैंक खाता खुलवाते है। विकलांग भत्ते के लिये फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर पोर्टल पर आनलाइन फीडिंग करके जनसेवा केन्द्र से अपने सहयोगियों की मदद से फर्जी तरीके से खुलवाये गये खाते मे विकलांग भत्ता मंगाकर भुगतान कर लेते हैं तथा प्राप्त पैसों का आपस में बँटवारा कर लेते हैं।

सीएम योगी ने मथुरा व गाजियाबाद में दो नए थाने बनाने के दिये निर्देश

जो सिम हमारे पास से बरामद हुए हैं, यह प्री एक्टिवेटेड है। हम लोग अपने विद्यालय में फर्जी रजिस्ट्रेशन कर के विद्यार्थियों का फर्जी छात्रवृत्ति फॉर्म तैयार कर जन सेवा केंद्र तथा अपने सहयोगी के साथ मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर व स्कूल में फर्जी रजिस्ट्रेशन कर जन सेवा केंद्र में ताहिर व अब्दुल कादिर के सहयोग से फर्जी खाता खुलवा लेते हैं तथा भत्ता व छात्रवृत्ति आने पर ताहिर व अब्दुल कादिर के सहयोग से ही पैसा निकाल लेते हैं।

Tags: crime newsscholarship scamup news
Previous Post

पूर्व शिक्षक एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, घर पर लगा समर्थकों का तांता

Next Post

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे पार्टी में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Prabhunath Chauhan

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे पार्टी में

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उत्तर प्रदेश में कॉन्टैक्टलेस व फेसलेस सर्विसेस का बढ़ेगा दायरा, ‘ई-ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट’ बनेगा जरिया

31/08/2024
BPSC

BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

04/02/2021
Electricity

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

25/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version