Main Sliderमनोरंजन

एक्टर वरुण-नताशा की शादी में ये हो सकती है गेस्ट लिस्ट, ये हो सकते है शामिल

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी बज बन गया है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी महीने 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

खबरें तो ऐसी भी हैं कि ये पंजाबी शादी पूरे पांच दिन तक चलने वाली है। अलीबाग में आयोजित होने वाली इस ग्रैंड वैडिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई करीबी रिश्तेदारों को न्योता भी दिया जा चुका है।

वैसे पहले कहा गया था कि वरुण अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब नहीं बुलाने वाले थे। उस समय कोरोना का हवाला देते हुए ये फैसला लिया गया था। लेकिन अब लगता है कि एक्टर का मन बदल गया है।

वरुण-नताशा की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया जा रहा है। पूरी इंडस्ट्री को तो न्योता नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वरुण के जो खासा करीबी रहे हैं, उन्हें बुलाने की तैयारी है।

मशहूर डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। वरुण-आलिया की जोड़ी तो काफी पसंद की जाती है। ऐसे में उनका शादी में आना हैरान नहीं करता।

वहीं बॉलीवुड में करण जौहर को अपना मेंटर बताने वाले वरुण धवन ने डायरेक्टर को भी शादी का न्योता दिया है। वे भी अलीबाग में जश्न में शामिल होते दिख सकते हैं।

लिस्ट में सलमान खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी सामने आ रहा है। अब क्योंकि दोनों इस समय अपनी फिल्मों-शो की वजह से बिजी चल रहे हैं, ऐसे में वे शिरकत करते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

बताया ये भी जा रहा है कि वरुण और नताशा एक शानदार रिस्पेशन का आयोजन भी करने जा रहे हैं। उस रिस्पेशन में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स को बुलाने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button