• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान लड़ रहा है अस्तित्व की लड़ाई, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग होगा फेल: प्रियंका गांधी

Desk by Desk
17/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी किसानों का आंदोलन का आज 53वें दिन जारी है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर ले, लेकिन वह कामयाब नहीं होगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीजेपी किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर लें वे नाकाम रहेंगे। वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। किसान खेती बचाने निकले हैं। उनके संघर्ष को दबा नहीं पाओगे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीजेपी किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर लें वे नाकाम रहेंगे। वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

किसान खेती बचाने निकले हैं। उनके संघर्ष को दबा नहीं पाओगे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। pic.twitter.com/3tkuOAKZfN

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 17, 2021

ब्रिस्बेन टेस्ट: शार्दूल-सुंदर का दबंग प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया को 54 रनों की बढ़त

बता दें कि प्रियंका गांधी ने एक खबर को शेयर करते हुए ये ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया है कि कुंडली बॉर्डर पर किसानों की सेवा में जुटे जत्थेदार को एनआईए का नोटिस भेजा गया है। साथ ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बता दें कि प्रियंका इससे पहले भी किसानों के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर ले चुकी हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि देश की आजादी की रक्षा किसानों ने की है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन ​देश की आजादी चली जाएगी। ये देश पर आक्रमण है। एक तरफ नरेंद्र मोदी व उनके 2-3 अरबपति मित्र हैं। दूसरी तरफ हिंदुस्तान और उसके किसान हैं। इनका अहंकार जल्द टूटेगा।

उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन में क़रीब 10 दौर की वार्ता हो चुकी है, सरकार पूर्ण रूप से अड़ियल रुख कर रही है। आंदोलन जारी रहेगा। नागपुर में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि क्लॉज पर चर्चा वो करेगा जिसे कानून में संशोधन कराना हो, ये हमारा सवाल है ही नहीं। सरकार को ये तीनों कानून खत्म करने पड़ेंगे।

Tags: farmers protest newsfarmers protest updatepriyanka gandhiPriyanka Gandhi farmerRakesh Tikaitप्रियंका गांधीं
Previous Post

UP BTC/D..El.Ed 4th सेमेस्टर रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें

Next Post

विराट कोहली ने सुंदर और ठाकुर के जज्बे को किया सलाम, जाने क्या कहा?

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
विराट ने सुंदर और ठाकुर के जज्बे को किया सलाम Virat Kohli salutes

विराट कोहली ने सुंदर और ठाकुर के जज्बे को किया सलाम, जाने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

kiss

किसिंग स्टाइल खोलती हैं रिलेशनशिप के राज, बताती हैं आपकी फीलिंग्स

17/12/2025
car bomb blast

गैस विस्फोट में घर गिरा, दो की मौत, चार अन्य घायल, बचाव कार्य जारी

18/12/2020
विधायक विजय मिश्र mla vijay mishra

योगी सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या, कभी भी पलट सकती है गाड़ी : विधायक विजय मिश्र

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version