Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रतापगढ़

जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, दो महिलाएं बीमार

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की कथित रुप से जहरीली शराब पीने से मृत्यु हो गई जबकि दो महिलाएं बीमार हो गई ।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहंडौर इलाके में चन्द्र भानपुर गांव के निकट ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूरों और दो महिलाओं ने देशी शराब पी ।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, गणतंत्र दिवस पर 500 कैदी होंगे रिहा

उसके बाद लैल और रोहित की मृत्यु हो गई जबकि दो महिलाओं की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा है।

उन्होंने बताया कि चारो मजदूर उड़ीसा के निवासी हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button