Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयवाराणसी

पीएम मोदी आज वाराणसी के कोविड-19 टीकाकारण के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों, टीका लगा चुके लोगों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि टीकाकरण करा चुके लोग इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री से टीकाकरण संबंधी अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

बयान में कहा गया कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की वैज्ञानिकों, राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ निरंतर संवाद और चर्चा चल रही है।

इस बाबत मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। देश भर में हमारे अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवा रहे हैं। कल 22 जनवरी को (अपराह्न)1:15 बजे मैं वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों और टीका लगाने वालों से संवाद करूंगा।’

आईटीओ इलाके में इंजीनियर्स भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। टीकाकरण के पहले चरण में तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के छठे दिन शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख से अधिक हो गयी है।

Related Articles

Back to top button