Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को मिली ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश व राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय गोगोई को देश भर में उनकी यात्रा के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे।

किसानों की जायज मांग पर सरकार को गौर करना चाहिए : कुमारी शैलजा

राज्यसभा सदस्य गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी। बता दें कि गोगोई नवंबर, 2019 में प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए और बाद में सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया।

सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा ईकाई है। गोगोई 63वें व्यक्ति हैं जिन्हें बल द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के 8 से 12 कमांडो का सशस्त्र सचल दस्ता यात्रा के दौरान पूर्व प्रधान न्यायाधीश की सुरक्षा करेगा। उनके घर पर भी ऐसी ही दस्ता सुरक्षा में तैनात रहेगा।

Related Articles

Back to top button