• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एलएसी पर चीन भारतीय सेना की करा रहा जासूसी, खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट LAC

खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसके तहत वह अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना की जासूसी करा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में चीन की हरकतों का पता चला है। एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी गिरावट

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसी कराकोरम के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ), पैंगोंग त्सो नदी के किनारे, सिक्किम और अरुणाचल में एलएसी के पास हर तरह की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम है। चीनी कोशिशों की जानकारी सेना के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम आला-अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।

सीमा पर तनाव कम नहीं हो रहा 

भारतीय और चीनी सैनिक पिछले आठ महीनों से पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच गतिरोध ठंड के महीने में भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच आठ दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सीमा पर तनाव कम करने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।

भारत ने चीनी सैनिक को किया था गिरफ्तार

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिण में 8 जनवरी को सुबह-सुबह एक अज्ञात चीनी सैनिक की गिरफ्तारी उस समय की गई, जब तकनीकी साधनों के माध्यम से बॉर्डर को ट्रैक किया जा रहा था। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह चीनी सैनिक के द्वारा की गई कोई पहली कोशिश नहीं थी। पीएलए की एक आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया था कि अंधेरे और जटिल भौगोलिक परिस्थिति के कारण पीएलए रक्षा बल का एक सिपाही शुक्रवार सुबह-सुबह सीमा पर भटक गया। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 11 जनवरी को उसे चुशुल मोल्दो प्वाइंट पर चीन को सौंप दिया था।

इसी तरह, पीएलए कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में 19 अक्तूबर को पकड़ा था और 21 अक्तूबर को चीन को वापस सौंप दिया था। पकड़े गए कॉर्पोरल ने दावा किया कि वह स्थानीय चरवाहों के खोए हुए याक का पता लगाने में मदद करने की कोशिश कर रहा था।

Tags: china india borderchina india disputeChina India Newschina newschina spyChina spying newsIndia News in Hindiindian armylacladakhLatest India News Updatesline of actual controlplaspyखुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्टडीबीओ
Previous Post

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी गिरावट

Next Post

स्वावलंबन से समृद्धि की ओर उत्तर प्रदेश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
brijnandan 'raju'

स्वावलंबन से समृद्धि की ओर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

Molestation

सरेराह नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, अगवा कर रेप की धमकी दी

01/03/2021
महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

गोरखपुर : पहली महिला गैंगस्टर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, किया गिरफ्तार

02/11/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

जनहित की उपेक्षा करने वाली सरकार जनता की नहीं हो सकती : अखिलेश

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version