• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का है वक्त, किसानों से नहीं: शरद पवार

Desk by Desk
25/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शरद पवार Sharad Pawar

शरद पवार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ किसान झुकने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली के बाद मुंबई में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में हजारों की संख्या में किसान जुटे हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत राज्य के कई नेता भी इस महारैली में शामिल हुए। इस दौरान शरद पवार ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा है। पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ठंडे मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री ने इनके बारे में जानकारी ली? क्या ये किसान पाकिस्तान के रहने वाले हैं?’

प्रधानमंत्री के साथ-साथ शरद पवार ने राज्यपाल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को कंगना से मिलने का वक्त है, लेकिन वे हमारे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। महाराष्ट्र ने ऐसा राज्यपाल पहले कभी नहीं देखा है। यहां आना और आपसे मिलना राज्यपाल की नैतिक जिम्मेदारी थी।

यूपी का कौशांबी जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त, गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

किसानों की इस सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है। अगर सिर्फ बहुमत के आधार पर कानून पास करेंगे तो किसान आपको खत्म कर देंगे, ये सिर्फ शुरुआत है।

बता दें कि आजाद मैदान में रैली के बाद किसानों को राजभवन तक मार्च निकालना था, लेकिन सभी किसानों को वहां तक जाने की इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में अब कुल 23 किसानों का प्रतिनिधिमंडल ही राजभवन जाएगा और अपनी मांगों को सामने रखेगा। मुंबई में पुलिस ने किसान रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं और प्रदर्शनकारियों को दक्षिणी मुंबई में यहां से राजभवन तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से हजारों किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने आए हैं।

किसानों को कुछ लोग गुमराह कर रहेः फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आजाद मैदान में किसानों की रैली पर कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। एनसीपी ने 2006 में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को मंजूरी दी। ऐसे में अगर अब केंद्र भी यही कानून लाया है, तो बुराई क्या है? कांग्रेस को इस दोहरेपन पर जवाब देना चाहिए।

Tags: aditya thackerayall india kisan sabhaAzad Maidanbjpcongressfarm lawsfarmers protestIndia News in HindiLatest India News UpdatesMaharashtra PoliceNCPSharad Pawarshivsenaनए कृषि कानूनशरद पवार
Previous Post

मजबूत भारत के लिए किसानों और श्रमिकों का सशक्तीकरण ज़रूरी : राहुल गांधी

Next Post

दौसा : चार सगी बहनों के साथ हैवान ने किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
rape

दौसा : चार सगी बहनों के साथ हैवान ने किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
UP Assembly By-election

भाजपा सरकार ने नहीं बढ़ाया बिजली उत्पादन: अखिलेश यादव

26/07/2023
liqur dealer arrested

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version