Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी में विस्फोट, आसमान में मीलों ऊंचाई तक गया गुबार

जकार्ता। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर मौजूद माउंट मेरापी ज्वालामुखी 27 जनवरी को एक विस्फोट के साथ फट गया। वहां मौजूद अधिकारियों के मुताबिक आसमान में राख, लावा और धुएं के उठते गुबार को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कृषि कानून बढ़ा सकते हैं किसानों की आय, लेकिन है सुधार की जरूरत : आईएमएफ

2,963 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट मेरापी इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय वॉलकेनो में से एक है। इसको लेकर शोधकर्ताओं ने पहले से ही चेतावनी जारी कर दी थी। ज्वालामुखी और भूगर्भीय संकट शमन सेंटर के चीफ कासबनी ने बताया कि मेरापी ने 27 जनवरी की सुबह से ज्वालामुखी में कम से कम 30 बार तीव्र उत्‍सर्जन हुआ था। ज्वालामुखी को लेकर आस पास के इलाकों में चेतावनी जारी की गई थी। सोशल मीडिया पर जो तस्‍वीरें शेयर की गई हैं उनमें साफ यह देखा जा सकता है कि ज्‍वालामुखी से निकली राख ने आस-पास के निवासियों के घरों को ढक लिया है।

Related Articles

Back to top button