• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन न तोड़े तुलसी का पत्ता, ऐसे व्यक्ति ने की पूजा तो होगी निष्फल

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म और शास्त्रों में तुलसी का विशेष स्थान है। इतना ही नहीं कहा जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। बताते चलें कि तुलसी के पौधे पांच प्रकार के होते हैं। इनमें श्याम तुलसी, राम तुलसी, विष्णु तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी शामिल है।

जानें तुलसी का पत्ता तोड़ने के नियम

बताते चलें कि, तुलसी का पत्ता तोड़ने के भी नियम हैं। ऐसा नहीं है कि आप किसी भी वक्त और किसी भी दिन जाकर तुलसी का पत्ता तोड़ ले। शास्त्रों के अनुसार तुलसी का एक रूप लक्ष्मी का भी होता है। इतना ही नहीं तुलसी का एक अवतार राधा का भी माना गया है। तुलसी को घर में रखने के भी विशेष नियम होते हैं।

– रविवार, शुक्रवार, अमावस्या, चौदस तिथि, ग्रहण और द्वादशी को तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि, ऐसा करने से कोई न कोई नुकसान हो सकता है।

– इसके साथ ही रविवार और एकादशी को तुलसी को जल अर्पण नहीं करना चाहिए।

– बिना किसी विशेष कार्य के तुलसी का पत्ता न तोड़े।

– तुलसी का पत्ता कभी भी नाखून से नहीं तोड़ना चाहिए।

– तुलसी के पौधे से गिरे हुए पत्तों का इस्तेमाल औषधि सहित अन्य धार्मिक क्रियाओं में करना चाहिए। यदि आप तुलसी के पत्तों का इस तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो इन्हें मिट्टी में दबा देना चाहिए।

– तुलसी का पत्ता तोड़ने से पहले इस खास मंत्र का उच्चारण करना चाहिए-

‘मातस्तुलसि गोविंद हृदयानंद कारिणी।

नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।।’

वायु पुराण में कहा गया है कि बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। बिना स्नान किए तुलसी की पूजा करने वाले शख्स को दोषी माना जाता है। इतना ही नहीं उसकी पूजा भी निष्फल मानी जाती है।

– कहते हैं कि, शाम को तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए और न ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए।

– यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो इसे मिट्टी में दबा दें और इसके स्थान पर तुलसी का ही दूसरा पौधा लगा दें।

– भगवान गणेश की पूजा अथवा भोग में तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चााहिए।

– तुलसी के पत्ते को कभी भी दांत में नहीं दबाना चाहिए।

– घर की लक्ष्मी की तरह तुलसी के पौधे का भी मान-सम्मान करना चाहिए।

Tags: importance of tulsitulsi pujatulsi totke
Previous Post

दुष्कर्म आरोपी को 15 साल की सजा

Next Post

2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

घने बालों की चाहत होगी पूरी, डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

19/07/2026
Heena
फैशन/शैली

बालों में पहली बार लगा रही है मेहंदी, जानें लगाने का सही तरीका

19/07/2026
Flowers
फैशन/शैली

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post

2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

यह भी पढ़ें

Shot

युवक की गोली मार कर हत्या

26/05/2023
Ram

प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य दिव्य राम मंदिर की दिखी झलक

03/06/2022
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version