• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ हैं : राहुल गांधी

Desk by Desk
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि किसानों को लाल किले के अंदर किसने जाने दिया और अब किसानों के साथ मारपीट की जा रही है। यह सरकार ठीक नहीं कर रही है।

Live- सत्याग्रही किसानों के समर्थन में मेरी प्रेस वार्ता। https://t.co/i1dGV8el1n

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 29, 2021

गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार ने इन कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसानों का यह आंदोलन शहर से गांवों तक जाएगा।

उन्होंने कहा, हम सब ये जानते हैं कि किसानों के आंदोलन को लेकर क्या हो रहा है। पहला कानून मंडी व्यवस्था खत्म करता है। दूसरा कानून खाद्यान्न के असीमित भंडारण की अनुमति देता है और तीसरा कानून कहता है कि अगर किसानों को कोई समस्या है तो वह अदालत तक नहीं जा सकते। यह साफ है कि किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की समस्या का समाधान करने के स्थान पर उन्हें धमका रही है, पीट रही है, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले समेत दिल्ली के कई हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर किसानों को लाल किले में किसने जाने दिया।

राहुल गांधी ने सवाल किया कि 26 जनवरी को किसानों को लाल किले के अंदर किसने जाने दिया और क्यों जाने दिया? क्या गृह मंत्रालय का यह काम नहीं है कि उन्हें लाल किले पर जाने नहीं देना चाहिए था, रोकना चाहिए था। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर केंद्र सरकार किसानों पर आक्रमण कर रही है, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों को गरीब बनाएंगे और अमीरों को और अमीर बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि आपने कोविड के दौरान देखा कि क्या हुआ। गरीब और गरीब हुए, पांच-छह अमीर लोग और अमीर होते गए। प्रधानमंत्री इन पांच लोगों के लिए काम करते हैं, उनके लिए नोटबंदी की, जीएसटी लाए और अब किसानों की आजीविका छीन रहे हैं।

चलना सीख रही है कपिल शर्मा की नन्ही परी, देखें क्यूट विडियो

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में लोगों के कानूनों के पीछे की बात समझ में आ गई है। प्रधानमंत्री को ये नहीं समझना चाहिए कि  ये आंदोलन यहां रुक जाएगा। ये आंदोलन शहरों किसानों से शहरों के अंदर जाएगा। केवल किसान गुस्सा नहीं है। हिंदुस्तान में लाखों युवा हैं, जिनसे इन्हीं पांच-दस लोगों और पीएम ने रोजगार छीना है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे देश का नुकसान होगा। देश में जो अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है उससे नुकसान होगा। इसलिए सरकार को आगे आना चाहिए, किसानों से बात करनी चाहिए और इस मामले का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतरी के लिए देश में बनी हुई अस्थिरता की स्थिति को समाप्त करना होगा।

Tags: central governmentfarmers protestIndia News in HindiKisan andolanLatest India News Updatesnarendra modirahul gandhiराहुल गांधी
Previous Post

चलना सीख रही है कपिल शर्मा की नन्ही परी, देखें क्यूट विडियो

Next Post

अनीता हंसदानी ने बेबी बंप के साथ इस अंदाज में कराया फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Case registered against SP MLA's uncle for offering Namaz at Circuit House.
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप

05/09/2026
Saharanpur mosque demolition political reaction
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने की सौहार्द की अपील; इमरान मसूद ने बताया ‘काला दिन’

05/09/2026
Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Next Post
Anita Hansdani

अनीता हंसदानी ने बेबी बंप के साथ इस अंदाज में कराया फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

संपत्ति रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार पर लगाम, CM विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात

03/05/2025

स्वतंत्रता के बाद से ही वीर सावरकर को बदनाम करने की कोशिश की गयी : भागवत

13/10/2021
अनिल देशमुख Anil Deshmukh

किसी भी तरह की जांच के लिए मैं हूं तैयार: अनिल देशमुख

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version