Main Sliderशिक्षा

DSSSB करेगा TGT स्पेशल शिक्षक की 1342 पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) टीजीटी विशेष शिक्षकों के 1342 पदों पर भर्ती करेगा. डीएसएसएसबी ने TGT स्पेशल टीचर्स के लिए वैकेंसी पहले ही निकाली थी. अब उन वैकेंसी में 364 पद और जोड़ दिए हैं. जोड़ने के बाद अब कुल खाली पद 1342 हो गए है. डीएसएसएसबी ने इस बारे में बुधवार को अधिसूचना जारी की.

इससे पहले डीएसएसएसबी ने पूर्व में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीजीटी स्पेशल टीचर्स के लिए 978 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था. अधिसूचित किए थे. वहीं, इसके बाद दिल्ली सरकार ने विशेष शिक्षकों के 364 पद नए सृजित किए थे.

अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के मुताबिक, सोशल ज्यूरिस्ट सरकारी स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं. इसके तहत पिछले दिनों नए पद सृजित किए गए थे. उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए अदालत ने वर्ष 2001 में आदेश जारी किया था, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हुई.

CTET 2021 के एग्जाम सेंटर्स पर नहीं मांगी जाएगी कोविड रिपोर्ट, एंट्री के लिए चाहिए ये डॉक्‍यूमेंट्स

डीएसएसएसबी ने कुल खाली पदों में भर्ती प्रक्रिया को अधिसूचित किया है. इसके लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button