• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
kumbh mela 2021

kumbh mela 2021

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शनिवार को कहा कि कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी।

श्री ओम प्रकाश ने यहां निजी दौरे पर आने के बाद राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष कुंभ की अवधि कम रखी गई है। हरिद्वार में कुंभ स्नान और अन्य आयोजनों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से नियमावली जारी कर दी गई हैं। जिसके तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना की जांच रिपोर्ट जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पलायन को रोकने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतरी के लिए अगर कोई राज्य से बाहर जा रहा है तो वह गलत नहीं है।

मध्य प्रदेश की नाजिरा खान बनीं ‘कोविड वुमन वाॅरियर’, सम्मान 31 जनवरी को

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए पर्यटन कारगर साबित होगा और सरकार राज्य में पर्यटन के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा की राज्य में पलायन की रोकथाम के लिए पर्यटन के क्षेत्र में जोर दिया जा रहा है। साथ ही राज्य में होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है । इसके लिए वीर चंद्र गढ़वाली और अन्य योजनाओं के तहत युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अन्य रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कोरोना से राज्य को करीब चार हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार से ऋण की मांग की जा सकती है। केंद्र द्वारा राज्य की जीडीपी का दो फीसदी लोन के रूप में दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा डीआरडीओ से राज्य में दो हजार बैड का कोविड अस्पताल स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। कुछ ही दिनों में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परिसंपत्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत मामले निपटा लिए गए हैं। अगले माह इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जाना है जिसमें शेष मामलों के निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags: covid reportguidelines for kumbh mela 2021haridwar kumbh mela 2021kumbh mela 2021Uttrakhand News
Previous Post

एसटीएफ़ ने तीन मादक तस्करों को दबोचा, 50 लाख का गांजा बरामद

Next Post

गांधी जी को पुष्पांजलि और सत्य, अहिंसा और शांति से किनारा, यह तो नहीं चलेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
गांधी जी को पुष्पांजलि mahatma gandhi

गांधी जी को पुष्पांजलि और सत्य, अहिंसा और शांति से किनारा, यह तो नहीं चलेगा

यह भी पढ़ें

cm yogi

‘बुलडोजर पर सबका हाथ सेट नहीं होता…,’ अखिलेश के तंज पर सीएम योगी का पलटवार

04/09/2024
Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट ने बढ़ाया यूजर्स चार्ज, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को अब चुकाने होंगे इतने पैसे

16/04/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के राहत कार्यों का किया निरीक्षण

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version