• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के कंधे पर बंदूक़ रखकर राहुल गांधी सेंक रहे हैं अपनी राजनीतिक रोटी : संबित पात्रा

Desk by Desk
03/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया । कहा कि वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने धमकाया है कि कोई पीछे नहीं हटेगा, बातचीत में हम विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने श्री राहुल से सवाल करते हुए कहा कि राहुल जी यह तो किसानों का आंदोलन हैं और किसानों ने कहा है कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई सरोकार नहीं है, फिर आप उनके पैरोकार क्यों बन रहे हैं?

गोंडा: धनउगाही करने के आरोप में खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल चाहते हैं कि सड़कों पर लड़ाई हो, गोली चले, लाशें बिछ जाएं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हुड़दंगियों को रिहा करने की बात कर रहे हैं, क्या उपद्रवी राहुल गांधी के अपने हैं? उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने किसानों के मुद्दे के बहाने लोगों को भड़काने का काम किया है ।

उन्होंने कहा कि बारबाडोस की रहने वाली पॉप गायिका रिहाना और श्री गांधी को कृषि के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है, उन्हें रबी की फसल के बारे में भी नहीं मालूम है और वह कृषि कानून पर बात कर रहे हैं। श्री पात्रा ने सवाल उठाया कि जब कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया तो ये लोग कहां थे? उस समय इनमें से किसी ने भी ट्वीट किया?

उल्लेखनीय है कि बुधवार को श्री गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि किसानों को दबाना, धमकाना, मारना सरकार का काम नहीं है। किसान अपनी मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं इसलिए फ़ायदा इसी में है कि सरकार पीछे हटकर इन कानूनों को वापस ले।

Tags: bjpcongressfarmers protestSambit PatraSambit Patra NewsSambit Patra on Rahul Gandhiसंबित पात्रा
Previous Post

गोंडा: धनउगाही करने के आरोप में खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित

Next Post

किसानों के खिलाफ ‘कीलेबंदी’ ठीक नहीं : राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के खिलाफ ‘कीलेबंदी’ ठीक नहीं : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Alia Bhatt

आलिया ने शादी की अटकलों को लगाई ब्रेक, कहा- शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं

23/12/2020
Heavy Rain

यूपी के 20 जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी चेतावनी जारी

16/09/2022
CM Yogi

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

27/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version